लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान को गिरफ्तार करने की मांग, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

By भाषा | Updated: February 18, 2020 17:48 IST

स्थानीय एनजीओ के प्रमुख शिंदे ने पिछले साल बीड शहर के शिवाजी नगर पुलिस थाने में तीनों फिल्मी हस्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे शिकायतकर्ता आशीष शिंदे ने अपनी मांग को लेकर मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को अर्जी दी। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, फिल्म निर्देशक फराह खान और हास्य कलाकार भारती सिंह के खिलाफ पिछले साल कथित रूप से ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिये शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखकर तीनों को गिरफ्तार करने की मांग की है। शिकायतकर्ता आशीष शिंदे ने अपनी मांग को लेकर मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को अर्जी दी। 

स्थानीय एनजीओ के प्रमुख शिंदे ने पिछले साल बीड शहर के शिवाजी नगर पुलिस थाने में तीनों फिल्मी हस्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि टंडन और अन्य ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित हुए प्रशनोत्तरी कार्यक्रम ''बैकबैंचर्स'' में आक्रामक अंदाज में बाइबिल संबंधी भाव ''हल्लेलुजाह'' प्रकट किया था। 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बाद में मामला मुंबई में मलाड थाने में भेज दिया गया, जिसके अंतर्गत आरोपी रहते हैं। डीजीपी को लिखी अपनी अर्जी में शिंदे ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

उन्होंने लिखा, ''बीड के पुलिस अधीक्षक को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दें।'' शिंदे ने ''पीटीआई-भाषा'' से कहा, ''यह मामला कहां तक पहुंचा इस बारे बीड के एसी कार्यालय और शिवाजी नगर पुलिस थाने ने कोई जानकारी नहीं दी। इसलिये, मैंने और ईसाई समुदाय के लोगों ने डीजीपी को अर्जी दी है।'' 

टॅग्स :रवीना टंडनफराह खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'