लाइव न्यूज़ :

'टिप टिप बरसा पानी' के साथ छेड़छाड़ ना हो..., रवीना टंडन ने फराह खान को पहले ही दे दी थी वार्निंग, कोरियोग्राफर का खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2022 12:30 IST

रविवार को कपिल शर्मा शो में फराह खान ने बताया कि गाने को लेकर रवीना ने उन्हें फोन किया था। रवीना ने उन्हें गाने के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत दी थी...

Open in App
ठळक मुद्देद कपिल शर्मा शो में फराह खान ने कहा कि गाने को कोरियोग्राफ करने से पहले रवीना टंडन ने फोन किया थाफराह खान ने बताया कि रवीना फोन कहा था कि गाने के साथ छेड़छाड़ मत करना

मुंबईः टिप-टिप बरसा पानी गाने के प्रति लोगों की दीवानगी आज भी है। साल 1994 में प्रदर्शित फिल्म मोहरा में इस गाने को अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था। रवीना ने इस गाने से खूब तारीफें हासिल की। इस बीच ये गाना अब दोबारा से चर्चा में है। रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी में इसे नए तरीके से पेश किया। हालांकि इस बार जोड़ी बदल गई। अक्षय कुमार बरकरार रहे लेकिन रवीना की जगह कैटरीना कैफ ने ले ली। गाने का निर्देशन फराह खान के जिम्मे था। जिसको लेकर उनपर काफी दबाव था। इसका खुलासा उन्होंने द कपिल शर्मा शो में किया।

फराह ने बताया कि गाने को लेकर रवीना ने उन्हें फोन किया था। रवीना ने उन्हें गाने के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत दी थीं। रविवार को कपिल शर्मा शो में फराह ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि गाने को लेकर सबसे ज्यादा दबाव रवीना टंडन का था। बकौल फराह, ये मेरे को फोन कर बोलती थी, तू गाने के साथ ऐसी की तैसी मत करना। कोरियोग्राफर ने आगे कहा कि जब टिप टिप बरसा पानी रीमिक्स सामने आया, तो रवीना ने उन्हें सबसे पहले फोन किया और कहा, "फारू, आपने बहुत अच्छा काम किया है और कैटरीना शानदार दिख रही हैं।"

होस्ट कपिल शर्मा ने रवीना से पूछा कि क्या तारीफ सच्ची है जिसपर अभिनेत्री ने मजाक में कहा कि नहीं। रवीना ने गंभीर होते हुए आगे कहा कि लेकिन मुझे इतना भरोसा था की अगर कोई और करता न गाना, मुझे लगता है कि वाकई में उसका दही बटाटा हो गया होता है। लेकिन फराह के हाथ में था तो मुझे पता था कि वो सम्मान और कृपा तो जरूर रहेगा।

टॅग्स :Farah Khanअक्षय कुमारकैटरीना कैफKatrina Kaif
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?