लाइव न्यूज़ :

रैपर रफ्तार बोले- कपिल शर्मा शो शोशेबाजी है, उसकी कोई रियल वैल्यू नहीं, बाद में हटाया गया वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 21, 2023 22:00 IST

एक यूट्यूब चैनल पर रफ्तार ने लाइव बातचीत के दौरान कहा कि कपिल शर्मा शो शोशेबाजी है, उसकी कोई रियल वैल्यू नहीं है। हालांकि जिस यूट्यूब चैनल पर रफ्तार ने ये बातें कही थीं उस वीडियो को कमेंट वायरल होने के बाद प्राइवेट कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देद कपिल शर्मा शो पर कमेंट कर चर्चा में आए रैपर रफ्तारकहा- कपिल शर्मा शो शोशेबाजी हैकहा- उसकी कोई रियल वैल्यू नहीं

नई दिल्ली: रैपर रफ्तार का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह द कपिल शर्मा शो को शोशेबाजी बता रहे हैं। हाल ही में रफ्तार कपिल शर्मा के शो पर गए भी थे लेकिन अब उनके बयान से साफ है कि वह इस लोकप्रिय कॉमेडी शो के प्रशंसक तो नहीं हैं।

दरअसल  Dank Rishu नाम के एक यूट्यूब चैनल पर रफ्तार ने लाइव बातचीत के दौरान कहा, "देख हमने काम कर लिया, वहां जाकर ये दिखाना होता है कि हम बहुत बड़े हैं। शोशेबाज़ी है, जनता के सामने इज्जत बन जाती है, बहुत बड़े लगते हैं। घर पे जब मां-बाप देखते हैं तो वो कहते हैं ‘वो द कपिल शर्मा शो’ पर आया था। गली कूचे में हवा बन जाती है वरना उसका रियल वर्ल्ड वैल्यू कुछ नहीं है।"

रफ्तार ने आगे कहा, "सेलेब्रिटी सोशल टाइप वाली आइटम है। मतलब वहां चले गए तो कुछ अचीव कर लिया लाइफ में। बाकी बैंक में कुछ हो न हो, कपिल शर्मा के शो हो आओ एक बारी।"

हालांकि जिस यूट्यूब चैनल पर रफ्तार ने ये बातें  कही थीं उस वीडियो को कमेंट वायरल होने के बाद प्राइवेट कर दिया गया। लेकिन तब तक लोगों ने इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। बता दें कि  रैपर रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है और वह युवाओं के बीच अपने गानों के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। रफ्तार ने नुसरत भरूच की जनहित में जारी का टाइटल ट्रैक गाया था जो बहुत पसंद किया गया। इससे पहले वह कुछ सालों तक रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर भी रहे।

बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि लोकप्रिय टेलिविजन कॉमेडी कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' अस्थाई रूप से कुछ समय के लिए बंद होने वाला है। खबर थी कि इस ब्रेक के दौरान कपिल शर्मा की अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना है और निर्माता शो के कंटेंट पर काम करना चाहते हैं। इस दौरान शो के कलाकारों में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं। ये भी सामने आया कि शो के मौजूदा सीजन का आखिरी एपिसोड जून महीनें में प्रसारित किया जाएगा। 

अब कपिल शर्मा ने इन सारी चर्चाओं पर खुद जवाब दिया है। ई-टाइम्स के साथ बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि हमें जुलाई में अपने लाइव टूर के लिए यूएसए जाना है और हम देखेंगे कि समय के साथ क्या करना है। कपिल ने बताया कि शो के बंद होने के बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

टॅग्स :कपिल शर्माSony Entertainment Televisionहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'