लाइव न्यूज़ :

मशहूर रैपर रफ्तार पत्नी कोमल वोहरा से हो रहे अलग, शादी के 6 साल बाद ले रहे तलाक

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2022 15:58 IST

मशहूर रैपर रफ्तार अपनी शादी के छह साल बाद अपनी पत्नी कोमल वोहरा से आधिकारिक तौर पर अलग हो रहे हैं। रफ्तार और कोमल ने साल 2016 में शादी की थी, लेकिन कुछ समय से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोमल वोहरा और रफ्तार की मुलाकात पहली बार एक फ्रेंड के घर पर साल 2011 में हुई थी।दोनों पांच साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे।

मुंबई: मशहूर रैपर रफ्तार इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल वोहरा आधिकारिक तौर पर अलग हो रहे हैं। उनकी शादी इस साल अक्टूबर में खत्म होने की संभावना है। रफ्तार और कोमल ने साल 2016 में शादी की थी, लेकिन कुछ समय से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। कोमल पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने 2020 में महामारी के समय तलाक के लिए अर्जी दी, जिसके कारण अंतिम कार्यवाही में देरी हुई। दंपति के करीबी एक सूत्र ने पुष्टि की कि महामारी के कारण सब कुछ विलंबित हो गया। वे 6 अक्टूबर को तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स ने एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि दोनों के बीच की समस्याएं उनकी शादी के कुछ ही दिनों बाद शुरू हुईं। सूत्र ने ये भी बताया कि दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं और दंपति अपने परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण बने हुए हैं। 

यही नहीं, सूत्र आगे बताया कि इसके बारे में सिर्फ करीबी लोग ही जानते हैं। बताते चलें कि कोमल वोहरा और रफ्तार को पहली नजर का प्यार हुआ था। दोनों की मुलाकात पहली बार एक फ्रेंड के घर पर साल 2011 में हुई थी। दोनों पांच साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद रफ्तार ने अपनी वेडिंग से तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फिलहाल दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और अपनी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल