लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में बॉलीवुड के इस एक्टर की कार को किया गया जब्त, मुंबई पुलिस ने घंटों बैठाया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2020 12:19 IST

बता दें रणवीर शौरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी से की थी। आखिरी बार रणवीर, इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश को 31 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया हैमुंबई में कोरोना के प्रकोप के कारण पुलिस भी काफी सख्ती दिखा रही है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश को 31 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद भी संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में गुरुवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर एक लाख, 12 हजार, 359 पहुंच गए हैं और मौतों का आंकड़ा 3435 पर पहुंच गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। वहीं, मुंबई में कोरोना के प्रकोप के कारण पुलिस भी काफी सख्ती दिखा रही है।

बिना किसी काम के घर से निकलने पर पुलिस यहां काफी कार्यवाई भी कर रही है। ऐसे मेंबुधवार को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने मुम्बई पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनकी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

रणवीर शौरी ने मुंबई पुलिस को टैग करते लिखा कि उनकी कार से उनके यहां काम करने वाला शख्स अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया और कार को जब्त कर लिया। प्रभारी अधिकारी का कहना है कि बच्चे की डिलीवरी आपातकाल नहीं है। रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, 'दुखी और निराश हूं कि एक पुलिसकर्मी मेरी कार, और मेरे निर्दोष ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर करने जा रहा है। 3 घंटे के बाद भी, मेरी शिकायतों का कोई निवारण नहीं हुआ है।' रणवीर की शिकायत पर महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई पुलिस से मदद करने का कहा।

रणवीर शोरे एक भारतीय फिल्म अभिनेता-वीजे हैं। रणवीर ने अपने टीवी करियर की अगस्त 2007 में रियलिटी शो रणवीर विनय और कौन से की थी। इस शो में वह अपने करीबी दोस्त विनय पाठक संग नज़र आये थे। यह शो एक सेलिब्रिटी गेस्ट शो था। इसके बाद वह द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो में लोगों को हँसाते हुए नजर आये थे।

एक्टर की फेमस फिल्में एक छोटी सी लव स्टोरी, जिस्म,लक्ष्य,हमदम,शिवा, प्यार के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोसला, ट्रैफिक सिग्नल,भेजा फ्राई ,नो स्मोकिंग, आजा नच ले,अगली और पगली ,सिंह इज किंग, फैशन,चांदनी चौक टू चाइना, आपके लिए हम, एक था टाइगर, बजाते रहो, तितली हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल