लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: हेमा मालिनी की बेटी से इश्क लड़ा चुके हैं रणवीर सिंह, जानिए अब तक के अफेयर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2018 08:30 IST

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो अपने लव अफेयर के कारण सुर्खियों में रहते हैं, इसी लिस्ट में नाम आता है रणवीर सिंह का। रणवीर सिंह आज 33 साल के हो गए हैं।

Open in App

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो अपने लव अफेयर के कारण सुर्खियों में रहते हैं, इसी लिस्ट में नाम आता है रणवीर सिंह का। रणवीर सिंह आज 33 साल के हो गए हैं। पहली ही फिल्म के साथ उनके लिंकअप की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। कहते हैं कॉलेज के समय वह काफी दिलफेक आशिक थे। जल्द ही वह लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते थे। ये सिलसिला उनका आज भी जारी है आज भी उनके अफेयर के किस्से फैंस की जुबां पर रहते हैं। आइए जानते हैं अब तक किस-किस के साथ रणवीर के लिंकअप की खबरों ने बटोरी थीं सुर्खियां-

अहाना दयोल

 रणवीर सिंह जब से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके अफेयर के किस्से भी तभी से सुनने को मिले हैं। कहते हैं कॉलेज के समय में जब वह मुंबई में थे तब भी ये सिलसिला चला। आहना देओल और रणवीर सिंह ने कॉलेज के दिनों में कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया है। फिर आगे की पढ़ाई के लिए रणवीर विदेश चले गए और दोनों का रिश्ता वहीं खत्म हो गया। हांलाकि इन दोनों ने कभिी अपने इस रिश्ते पर कोई बात नहीं कही

अनुष्का शर्मा

अपनी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी रणवीर के अफेयर के किस्सों ने भी खूब सुर्थियां बटोरीं। दोनों को उस समय कई बार साथ-साथ भी देखा।  लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया। दोनों 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011) और 'दिल धड़कने दो' (2015) में भी साथ नजर आए हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा

2013 में आई फिल्म 'लुटेरे' की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी उनके अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में रहे। हांलाकि रणवीर ने इस बात से साफ इंकार किया था उन्होंने कहा था कि सोनाक्षी उनकी अच्छी फ्रेंड है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। दोनों ने सिर्फ इसी फिल्म में साथ काम। लेकिन दोनों के इश्क के चर्चे आज भी मीडिया में होते हैं।

दीपिका पादुकोण 

रणवीर सिंह का दीपिका पादुकोण के साथ अफेयर खुल्लम खुल्ला है फिर भी  न तो दीपिका और न ही कभी रणवीर ने पब्लिकली अपने अफेयर की बात स्वीकार की। दोनों एक लंबे समय से साथ हैं। खबरों की मानें तो दोनों इसी साल अंत तक शादी कर सकते हैं। हांलाकि रणवीर ने फिर भी दबी जुबां में स्वीकार किया है कि वह दीपिका को पसंद करते हैं। वहीं, इसी साल जनवरी में खबर आई थी कि दोनो ने सगाई कर ली है। वहीं दोनों की जोड़ी पर्दे पर हिट भी मानी जाती है। 

टॅग्स :रणवीर सिंहबर्थडे स्पेशलदीपिका पादुकोणसोनाक्षी सिन्हाअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया