लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

By संदीप दाहिमा | Updated: December 2, 2025 15:38 IST

Ranveer Singh apologizes to Rishab Shetty: अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म 'कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर-1' के एक दृश्य की नकल करने के लिए अभिनेता ऋषभ शेट्टी से माफी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

Ranveer Singh apologizes to Rishab Shetty: अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म 'कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर-1' के एक दृश्य की नकल करने के लिए अभिनेता ऋषभ शेट्टी से माफी मांगी है। सिंह ने कहा है कि उनका इरादा "किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं" था। यह घटना 28 नवंबर को गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) के समापन समारोह के दौरान हुई थी, जहां दोनों अभिनेता मौजूद थे। सिंह द्वारा 'कांतारा' के एक दृश्य की नकल करते हुए जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनके इस व्यवहार के लिए कई उपयोगकर्ताओं ने उन्हें ट्रोल किया था।

अभिनेता ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान साझा किया और कहा कि उन्होंने हमेशा देश की हर संस्कृति और परंपरा का सम्मान किया है। सिंह ने फिल्म में ऋषभ शेट्टी के प्रदर्शन की प्रशंसा भी की। उन्होंने लिखा, "मेरा इरादा सिर्फ ऋषभ के अविश्वसनीय प्रदर्शन को प्रदर्शित करना था। एक अभिनेता के रूप में मैं जानता हूं कि उस विशेष दृश्य को उस तरह से कर पाने के लिए कितनी मेहनत लगी होगी, जिसके लिए मैं उनकी अत्यधिक प्रशंसा करता हूं।" रणवीर ने कहा, "अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं माफी मांगता हूं।" शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म, 2022 की फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल (पिछली कहानी) थी। सिंह आगामी फिल्म 'धुरंधर' में नजर आएंगे, जो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

टॅग्स :रणवीर सिंहसाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल