लाइव न्यूज़ :

'मिस्टर इंडिया 2' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे शाहरुख खान, जानिए किसे मिला मोगैंबो का रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 20:33 IST

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ रणवीर सिंह भी अहम रोल में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर अली अब्बास जफर जल्द ही इस फिल्म पर काम करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘ज़ीरो’ की असफलता के बाद शाहरुख ने अभी तक अपनी अगली फिल्म के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

बॉलीवुड के 'रोमांस किंग' शाहरुख खान 1987 की अनिल कपूर की क्लासिक मूवी मिस्टर इंडिया के दूसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ रणवीर सिंह भी अहम रोल में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर अली अब्बास जफर जल्द ही इस फिल्म पर काम करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि साल 2022 तक यह फिल्म दर्शकों के बीच बड़े पर्दे पर रिलीज होकर आ जाएगी। 

साल 2018 में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।  ऐसे में अली अब्बास जफर ने मोगैंबो के रोल के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया है। हालांकि, शाहरुख खान की ओर से इस खबर को लेकर पृष्टि नहीं हुई है। ‘ज़ीरो’ की असफलता के बाद शाहरुख ने अभी तक अपनी अगली फिल्म के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

कुछ दिन पहले ट्विटर पर प्रशंसकों से बातचीत में शाहरुख ने बताया था कि वह कुछ पटकथाओं पर काम कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म कब आएगी, इस सवाल पर शाहरुख ने कहा कि जब उन्हें सही कहानी मिलेगी, तब वह फिल्म लेकर आएंगे। किस तरह की फिल्म पर काम कर रहे हैं शाहरुख ? इस सवाल पर अपने जाने माने हाजिर जवाबी अंदाज में शाहरुख ने कहा ''शायद हिट फिल्म''। 

एक्शन फिल्म ''धूम'' के अगले भाग में काम करने की अफवाहों पर शाहरुख ने बड़े मजेदार ढंग से जवाब दिया कि ''सुना तो मैंने भी है, तुम्हें कुछ और खबर मिले तो बताना।'' शाहरुख ने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही अपनी किताब पूरी करेंगे, जो वह कई सालों से लिख रहे हैं। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानरणवीर सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल