लाइव न्यूज़ :

'सिम्बा': अरशद वारसी के इस फेमस गाने पर 'आंख मारते हुए' नजर आएंगे रणवीर और सारा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 15:58 IST

'सिम्बा' की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। रणवीर और सारा के अलावा इस फिल्म में सोनू सूद और आशुतोष राणा भी हैं।

Open in App

मुंबई, 26 जून:  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखेंगे। अब फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ‘सिम्बा’ में  साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’का सुपरहिट गाना ‘लड़का आंख मारे’ को रिक्रिएट करेंगे। जो कि रणवीर सिंह और सारा अली खान पर फिल्माया जाएगा।

खबरों की मानें तो गाने को तनिष्क बागची रिक्रिएट करेंगे, जो पिछले कुछ महीने से इस गाने पर काम कर रहे हैं। वैसे इससे पहले भी तनिष्क ने कई पुराने गाने को रिमिक्स किया हैं, जिनमें गुलाबी आंखे, मेरे रश्के कमर, कुड़ियां शहर दियां, जैसे फेमस गाने शामिल हैं। 

'सिम्बा' की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। रणवीर और सारा के अलावा इस फिल्म में सोनू सूद और आशुतोष राणा भी हैं। सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। 'सिम्बा' साउथ की फिल्म टेम्पर का रीमेक है जिसमें प्रकाश राज विलेन के किरदार में थे।    

इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह 'गली बॉय' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी मुंबई के चॉल (झोपड़ी) में रहने वाले नाजी और डिवाइन पर आधारित है, जोकि एक स्ट्रीट रैपर हैं।

‘गली बॉय’ 2019 में 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। ये पहली बार है जब रणवीर और आलिया की जोड़ी स्क्रीन शेयर करती हुई दिखेगी। वैसे इससे पहले दोनों ही स्टार्स ने कई विज्ञापनों में एक साथ काम किया है। 

टॅग्स :रणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया