लाइव न्यूज़ :

रानी मुखर्जी ने किया खुलासा, कहा- फिल्म 'मर्दानी' असली महिला पुलिस की जिंदगी पर है आधारित

By भाषा | Updated: December 9, 2019 14:09 IST

रानी ने कहा- "फिल्म “मर्दानी’ महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ लड़ रही एक महिला पर केंद्रित है। इसमें जितना संभव हो सके उतने वास्तविक ढंग से सच्ची घटनाओं को चित्रित किया गया है।"

Open in App

रानी मुखर्जी अपनी फिल्म श्रृंखला “मर्दानी” को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त करने का जरिया मानती हैं। उन्हें खुशी है कि इन फिल्मों से बहादुर महिला पुलिस की असल छवि पेश होगी। “मर्दानी” श्रृंखला में रानी मुखर्जी महिला पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के मुख्य किरदार में हैं।

रानी ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि, “मर्दानी’ महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ लड़ रही एक महिला पर केंद्रित है। मैं इसे वास्तविक सिनेमा नहीं कहूंगी लेकिन इसमें जितना संभव हो सके उतने वास्तविक ढंग से सच्ची घटनाओं को चित्रित किया गया है।”

रानी कहती हैं कि दर्शकों ने हमेशा पर्दे पर एक साहसी पुरुष पुलिस वाले को देखा है और “मर्दानी” के साथ वह उसी अविश्वसनीय छवि वाले पुलिस के उस सांचे को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। रानी ने कहा, “महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों ने हमेशा से उन्हें विचलित किया है।

रानी ने कहा- 2012 के निर्भया कांड के बाद मुझे महिला सुरक्षा जैसे सामाजिक मुद्दे के बारे में बात करने और कुछ करने की जरुरत महसूस हुई। उस घटना के प्रति हमारे गुस्से की उपज थी प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित 2014 में आयी “मर्दानी”।”

मर्दानी 2” की रिलीज़ के लिए तैयार रानी का मानना है कि एक कलाकार के रूप में अपनी पीड़ा व्यक्त करने का सबसे अच्छा माध्यम सिनेमा है। रानी ने कहा, “ फिल्म ‘मर्दानी 2’ की कहानी एक सीरियल बलात्कारी के बारे में है।

यह हमें जागरुक करने की कोशिश करती है क्योंकि खतरे का नाम, पहचान या शक्ल नहीं होती है।अपराधी मासूम दिख सकता है, उसकी उम्र 18 वर्ष से कम हो सकती है लेकिन फिर भी वह अपराधी ही है।” यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित और गोपी पुथरान के निर्देशन में बनी फिल्म “मर्दानी 2” 13 दिसंबर को दर्शकों के सामने आएगी।

टॅग्स :रानी मुखर्जीमर्दानी 2बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?