लाइव न्यूज़ :

अपनी अदाओं से तहलका मचाने वाली रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर रिवील किया यह रहस्य

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 11, 2018 05:07 IST

इसके अलावा उन्होंने 'राजा वेड्स रानी' के सेट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। बता दें, रानी ने अपनी आवाज में फिल्‍म 'राजा वेड्स रानी' के लिए दो खूबसूरत गाने रिकॉर्ड कराए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 11 मईः सिने स्‍क्रीन पर अपनी अदाकारी से सबको घायल करने वालीं भोजपुरी फ‍िल्‍मों की क्‍वीन यानी रानी चटर्जी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फोलोइंग है। वह अपने फैंस को खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ दिलचस्प सामग्री शेयर किया करती हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कराई गई, जिसमें उन्होंने अपने 'राजा' की तस्वीरें रिवील कर दी हैं। 

उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'राजा वेड्स रानी' के सेट से कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर शेयर कराई हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'लीजिए हमने सेट की फोटो डाल दी हैं...हो गया हमारा लुक रिवील।'  वहीं उन्होंने एक अन्य पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'खूबसूरत दिखना आसान नहीं, दो घंटे आईने के सामने बैठना पड़ता है... हर एक्ट्रेस को।'

इसके अलावा उन्होंने 'राजा वेड्स रानी' के सेट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। बता दें, रानी ने अपनी आवाज में फिल्‍म 'राजा वेड्स रानी' के लिए दो खूबसूरत गाने रिकॉर्ड कराए हैं, जिसको दीपक तिवारी ने डायरेक्‍ट किया है और म्‍यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। सभा वर्मा ने गाने के बोल लिखे हैं। रानी के साथ इस फिल्‍म के लिए निशा पांडेय ने भी गाने गाये हैं। 

गौरतलब है कि रानी इन दिनों बलकार सिंह बाली की पंजाबी फिल्‍म 'आसरा' की शूटिंग भी कर रही हैं। वह फिल्मों के साथ अपने यू-ट्यूब चैनल को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में रानी ने अपने चैनल पर दो कवर सॉन्‍ग रिलीज किए थे, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। रानी चटर्जी की पहली भोजपुरी फिल्म मनोज तिवारी के साथ फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' थी, जिसे 2004 में रिलीज किया गया था। 

इसके अलावा रानी ने सीता, देवरा बड़ा सटवेला, रानी नंबर. 786, गंगा युमना सरस्वती और नागिन जैसी फिल्में की हैं। उन्हें साल 2013 में भोजपुरी के 6वें अवॉर्ड कार्यक्रम में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द इयर अवॉर्ड दिया गया था। यह अवॉर्ड उन्हें नागिन फिल्म के लिए मिला था।  

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?