लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड क्वीन की सिस्टर का बड़ा खुलासा, कहा- महेश भट्ट ने कंगना रनौत पर फेंकी थी चप्पल, जावेद अख्तर से मिली धमकी

By अमित कुमार | Updated: February 19, 2020 13:39 IST

रंगोली चंदेल ने एक ट्वीट कर गीतकार-स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर और डायरेक्टर महेश भट्ट पर बड़े आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरंगोली चंदेल कंगना की बहन होने के साथ-साथ उनके मैनेजर का काम भी बखूबी संभालती हैं।कंगना की आखिरी रिलीज फिल्म 'पंगा' और 'जजमेंटल है क्या' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी बात रखने में कभी पीछे नहीं हटतीं। कंगना रनौत की बहन रंगोली की शक्ल भी कंगना से काफी मिलती है। रंगोली चंदेल कंगना की बहन होने के साथ-साथ उनके मैनेजर का काम भी बखूबी संभालती हैं। रंगोली चंदेल ने एक ट्वीट कर गीतकार-स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर और डायरेक्टर महेश भट्ट पर बड़े आरोप लगाए हैं। 

रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जावेद अख्तर जी ने कंगना को अपने घर बुलाया और फिर ऋतिक रोशन से माफी मांगने की बात कहने लगे। कंगना के नहीं मानने पर उन्होंने कंगना को धमकी तक दे डाली। जबकि महेश भट्ट ने तो एक बार फिल्म में काम नहीं करने को लेकर कंगना पर चप्पल फेंककर मारी थी। कंगना को फिल्म का रोल नहीं पसंद था और वह नहीं करना चाह रही थी।'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फासीवादी कहने वाले जावेद अख्तर के कमेंट पर रंगोली चंदेल ने कंगना से जुड़ा हुआ यह किस्सा शेयर किया। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को फासीवाद सोच करार दे दिया था। 

कंगना रनौत की फिल्म तेजस का पोस्टर हाल ही में रिलीज हो गया है। पोस्टर काफी ज्यादा प्रभावशाली है। ये पोस्टर आते ही फैंस के बीच छा गया है। कंगना की आखिरी रिलीज फिल्म 'पंगा' और 'जजमेंटल है क्या' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। 

टॅग्स :कंगना रनौतजावेद अख्तरमहेश भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल