लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण पर भड़की कंगना रनौत की बहन रंगोली , कहा- करणी सेना मत बनो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 22, 2019 08:46 IST

कंगना रनौत और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' के टाइटल पर विवाद के बीच कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने बॉलीवुड मस्तानी दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है

Open in App

कंगना रनौत और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' के टाइटल पर विवाद के बीच कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने बॉलीवुड मस्तानी दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है. इस फिल्म टाइटल को लेकर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी और ट्विटर यूजर्स के बाद दीपिका के फाउंडेशन टीएलएलएल ने आपत्ति दर्ज कराई थी.

फाउंडेशन ने ट्वीट में लिखा था कि मानसिक बीमारी से लाखों लोग पीडि़त हैं, ऐसे में इसे लेकर सेंसेटिव और जिम्मेदार होने की जरूरत है. इसके जवाब में रंगोली चंदेल ने सीधे दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा. खुद को कंगना की प्रवक्ता और मैनेजर बताने वाली रंगोली ने लिखा कि वह 'करणी सेना' बनकर नतीजे पर न पहुंच जाए, उन्हें ये फिल्म जरूर पसंद आएगी.'' रंगोली यहीं नहीं रुकी. उन्होंने दीपिका की पर्सनल लाइफ को टारगेट करते हुए लिखा, ''दीपिका सालों पहले डिप्रेस्ड थीं जब उनका ब्रेकअप हुआ था, लेकिन अब वह शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं, वहीं कंगना 'झांसी की रानी' के बाद गर्व से 'मेंटल' टाइटल लेकर चल रही हैं.

तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने वालीं कंगना 'क्वीन' और 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्मों से भारत में फेमिनिज्म लाई हैं. वह एक जिम्मेदार आर्टिस्ट हैं. फिल्म देखने के बाद टीएलएलएल फाउंडेशन दीपिका को हटाकर कंगना को अपना ब्रांड एंबेसडर बना देगा.'' रंगोली को यह नहीं पता कि दीपिका इस फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर नहीं, बल्किफाउंडर हैं. बदल सकता है 'मेंटल' का टाइटल कंगना और राजकुमार स्टारर 'मेंटल है क्या' अपने कंटेंट को लेकर विवादों में घिरती नजर आ रही है.

इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी ने फिल्म के कंटेट को लेकर आपत्ति जताई है. इस संस्था ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को पत्र लिखकर कहा है कि फिल्म के पोस्टर मनोरोग को गलत तरीके से पेश करते हैं. फिल्म का टाइटल तुरंत बदलने की मांग भी की गई है.

टॅग्स :दीपिका पादुकोणकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया