लाइव न्यूज़ :

भाई रणधीर कपूर के लिए आसान नहीं है ऋषि कपूर को भुलाना, कहा- परिवार अभी भी उनके जाने के गम से...

By अमित कुमार | Updated: May 20, 2020 20:38 IST

बड़े भाई रणधीर कपूर ने अब उनके निधन पर एक वेबसाइट से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने परिवार वालों की हालत का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर को लेकर रणधीर कपूर ने कहा,'परिवार अभी भी ऋषि कपूर के निधन से उबरने में लगा हुआ है।ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के समय पत्नी नीतू सिंह, बेटे रणबीर, ऋषि के बड़े भाई रणधीर, भतीजी करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान, अभिनेता अभिषेक बच्चन, रणबीर की प्रेमिका आलिया भट्ट और अनिल अंबानी मौजूद थे।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। निधन को 20 दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी परिवार वाले उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। परिवार के सदस्यों को रह-रहकर ऋषि कपूर की याद सता रही हैं। बड़े भाई रणधीर कपूर ने अब उनके निधन पर एक वेबसाइट से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने परिवार वालों की हालत का जिक्र किया। 

ऋषि कपूर को लेकर रणधीर कपूर ने कहा,'परिवार अभी भी ऋषि कपूर के निधन से उबरने में लगा हुआ है। परिवार का हर सदस्य हर दिन उन्हें याद करता है। भगवान का शुक्र है कि उसने पूरे परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति दी है। दुनियाभर से लोगों ने ऋषि कपूर पर अपना प्यार बरसाया है। फैंस अभी भी ऋषि कपूर को लेकर हर रोज कई तरह के मैसेज करते रहते हैं।'

रणधीर ने आगे कहा, 'ऋषि के प्रति लोगों का प्यार देखकर बेहद खुशी होती है। उनके फैंस से मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि आप लोग ऋषि को उनकी फिल्मों, उनकी मुस्कराहट और अपनी जिंदादिली के लिए हमेशा जिंदा ही मानिएगा।' बता दें कि पिछले दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) को हराने में जुटे 67 वर्षीय ऋषि कपूर अंतत: यह जंग हार गए और हमें छोड़कर कर चले गए। 

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के समय पत्नी नीतू सिंह, बेटे रणबीर, ऋषि के बड़े भाई रणधीर, भतीजी करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान, अभिनेता अभिषेक बच्चन, रणबीर की प्रेमिका आलिया भट्ट और अनिल अंबानी मौजूद थे। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण परिवार के कुछ सदस्य और दोस्त ही अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल