लाइव न्यूज़ :

फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर के जरिए बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे रणदीप हुड्डा, एक्टर ने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 3, 2022 16:42 IST

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा न केवल फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर को निर्देशित करेंगे बल्कि इसमें मुख्य भूमिका भी निभाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप हुड्डा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में प्रोड्यूसर आनंद पंडित और संदीप सिंह भी नजर आ रहे हैं।ये फिल्म अगले साल वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर 26 मई को रिलीज होगी।हुड्डा फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाएंगे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अब फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर के जरिए बतौर निर्देशक अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। एक्टर ने खुद इस अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा की है। सोमवार को सरबजीत फेम रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को ये जानकारी दी। हुड्डा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में प्रोड्यूसर आनंद पंडित और संदीप सिंह भी नजर आ रहे हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में लिखा, "ये पल खास है। मैं आनंद पंडित और संदीप सिंह के साथ अगली फिल्म शूट कर रहा हूं।" रणदीप हुड्डा न केवल फिल्म का निर्देशन करेंगे बल्कि इसमें मुख्य भूमिका भी निभाएंगे। वह फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म अगले साल वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर 26 मई को रिलीज होगी।

रणदीप हुड्डा फिलहाल फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इससे पहले एक्टर ने यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म के लिए 15 किलो वजन कम किया। बाद में उन्होंने एक और तस्वीर साझा करते हुए साझा किया कि उन्होंने और 10 किलो वजन कम किया है। इसका मतलब है कि रणदीप ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए कुल 25 किलो वजन कम किया है। 

कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। पहले यह बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग न केवल महाराष्ट्र में बल्कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लंदन में भी की जाएगी।

टॅग्स :रणदीप हुड्डाVeer Savarkar
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर आई नन्ही परी, दंपति ने सोशल मीडिया पर साझा की बेटी की तस्वीर

भारतवीर सावरकर के नाम पर दिए जाने वाले किसी भी पुरस्कार को स्वीकार नहीं करूंगा?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- मेरी सहमति के बिना मेरे नाम की घोषणा करना गैरजिम्मेदाराना

बॉलीवुड चुस्कीRandeep Hooda-Lin Laishram: रणदीप हुड्डा बनेंगे पिता, पत्नी लिन लैशराम संग शेयर की फोटो

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म 'जाट' में चर्च सीन को लेकर बवाल, सनी देओल-रणदीप हुड्डा के खिलाफ FIR; जानिए क्यों

भारतRahul Gandhi: वीर सावरकर पर बयान?, राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना!, 14 अप्रैल को हाजिर हो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?