लाइव न्यूज़ :

रणदीप हुड्डा पर धोखाधड़ी का आरोप, स्क्रिप्टराइटर ने कानूनी नोटिस भेज मांगे 10 करोड़

By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2021 11:44 IST

स्क्रिप्टराइटर प्रियंका शर्मा ने धोखाधड़ी के मामले में कानूनी नोटिस भेजकर रणदीप हुड्डा से ₹10 करोड़ हर्जाना मांगा है। प्रिया ने कहा कि उन्होंने कई स्टोरीज़ भेजी थीं लेकिन उस पर काम शुरू नहीं हुआ और ना ही उन्हें लौटाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्क्रिप्टराइटर प्रियंका शर्मा ने कानूनी नोटिस भेजकर रणदीप हुड्डा से ₹10 करोड़ हर्जाना मांगा हैप्रियंका ने काम का भरोसा देकर उसे पूरा नहीं करने और धमकी देने का आरोप लगाया हैप्रियंका ने दावा किया है कि उन्हें मौत की धमकी भी मिली थी

स्क्रिप्टराइटर प्रियंका शर्मा ने धोखाधड़ी के मामले में कानूनी नोटिस भेजकर रणदीप हुड्डा से ₹10 करोड़ हर्जाना मांगा है। उन्होंने रणदीप और उनकी टीम पर काम का भरोसा देकर उसे पूरा नहीं करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। बकौल प्रियंका शर्मा, उन्होंने कई स्टोरीज भेजी थीं लेकिन उस पर काम शुरू नहीं हुआ और ना ही उन्हें लौटाया गया।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्क्रिप्टराइटर ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक, फरीदाबाद के रेंज आयुक्त को ईमेल के माध्यम से शिकायत की थी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्क्रिप्टराइटर प्रियंका ने नोटिस में उल्लेख किया है कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से रणदीप हुड्डा से संपर्क किया था और अभिनेता ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही उनकी स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर देंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक प्प्रियंका शर्मा ने रणदीप हुड्डा, आशा हुड्डा, मंदीप हुड्डा, अजली हुड्डा, मनीष, रणदीप के प्रबंधक पांचाली चौधरी, मेकअप कलाकार रेणुका पिल्लई सहित विभिन्न कलाकारों को ईमेल और व्हाट्सएप पर लगभग 1,200 गाने और 40 कहानियां भेजने का आरोप लगाया। प्रियंका ने दावा किया कि वर्षों बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ और जब उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट और गीत वापस लेने के लिए कलाकारों से संपर्क किया, तो उन्हें मौत की धमकी का सामना करना पड़ा।

एडवोकेट रजत कलसन ने कथित तौर पर कहा कि प्रियंका शर्मा ने पिछले आठ वर्षों से अपने साथ हुए सभी उत्पीड़न के लिए 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो  रणदीप हुड्डा को आखिरी बार सलमान खान और दिशा पटानी स्टारर राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में विलेन की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। अभिनेता जल्द ही इलियाना डिक्रूज के साथ आगामी फिल्म अनफेयर एंड लवली के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

टॅग्स :रणदीप हुड्डाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!