लाइव न्यूज़ :

'संजू' ने दिखाया 'बाहुबली' को दम, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

By विवेक कुमार | Updated: July 2, 2018 13:35 IST

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाई: राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'संजू' ने रिलीज के बाद से ही अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड कर लिए हैं। संजय दत्त के जीवन पर बनी ये फिल्म फैन्स को काफी पसंद आ रही है। 29 जून को रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' ने सिंगल डे की कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, राजमौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने अपने रिलीज के बाद तीसरे दिन 46. 50 करोड़ की कमाई की थी।  वहीं 'संजू' ने तीसरे दिन बाहुबली को मात देते हुए 46. 71 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली है। जो कि मेकर्स के लिए ख़ुशी की बात है। 

वहीं 'संजू' ने भारत में सिर्फ तीन दिनों में ही 120.06 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके अलावा संजू ने पद्मावत, रेस 3, बागी 2 और रेड को भी पीछे छोड़ दिया है। 

अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करे तो राजकुमार हिरानी की 'संजू' में संजय दत्त की ड्रग्स से जंग और मुंबई बम विस्फोट तथा आर्म्स एक्ट में नाम आने  के बाद उन्होंने जो झेला उसे बखूबी दिखाने की कोशिश की है। इस फ़िल्म में परेश रावल, संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का रोल निभा रहे हैं।

वैसे इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी हैं। अगर संजय दत्त के बारे में बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'साहब बीबी और गैंगस्टर 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 

टॅग्स :संजुरणबीर कपूरबाहुबली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल