लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर का आखिरी रोमांटिक-कॉमेडी प्रोजेक्ट होगा लव रंजन की फिल्म, एक्टर ने खुद बताई वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 9, 2022 14:37 IST

रणबीर कपूर ने हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की और खुलासा किया कि लव रंजन की फिल्म के बाद वह अब रोमांटिक फिल्मों में काम नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर ने हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कीरणबीर कपूर ने खुलासा किया कि लव रंजन की फिल्म के बाद वह अब रोमांटिक फिल्मों में काम नहीं करेंगे लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है

मुंबई: रणबीर कपूर भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता ने हाल ही में जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया। इस कार्यक्रम में अभिनेता ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स, असफलताओं, हॉलीवुड की शुरुआत और बहुत कुछ के बारे में बात की। लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले रणबीर ने खुलासा किया कि इस शैली में यह उनकी आखिरी फिल्म होगी।

रणबीर कपूर ने बताया कारण

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर ने बताया कि वो रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में अब काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह शायद मेरे द्वारा की जाने वाली आखिरी रोमांटिक कॉमेडी में से एक होगी क्योंकि मैं बूढ़ा हो रहा हूं।" बता दें कि लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा श्रद्धा कपूर भी नजर आने वाली हैं। 

रणबीर हाल ही में बने पिता

मालूम हो, अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने करियर के दौरान कई रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में काम किया है, जिनमें अजब प्रेम की गजब कहानी, अनजाना अनजानी, बचना ऐ हसीनों, तमाशा और जग्गा जासूस जैसी फिल्में शामिल हैं। बताते चलें कि रणबीर कपूर और उनकी पत्नी-अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उनकी बेटी का नाम राहा कपूर है। 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल