लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर के फैन्स के लिए खुशखबरी, ट्वीट करके बताया कब करने वाले हैं शादी!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 19, 2018 16:02 IST

जल्द ही दोनों ही स्टार्स करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। यह पहली बार है कि जब रणबीर और आलिया की जोड़ी साथ में नजर आएगी।

Open in App

मुंबई, 19 जून: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रोमांस की ख़बरें चारों तरफ फैली है। दोनों ने कई बार एकदूसरे को पसंद करने की बात कबूल की है। अब इस बीच रणबीर ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। रविवार को एक्टर Fox Star Hindi के ट्विटर हैंडल से फैंस के साथ जुड़े। उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया।

इस दौरान एक यूजर ने उनसे शादी के बारे में पूछा- रणबीर आप शादी कब करेंगे। जिसके जवाब में एक्टर ने कहा, आशा है बहुत जल्द! 

आपको बता दें कि कुछ समय पहले आलिया ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि लोग शायद उम्मीद कर रहे हैं कि मैं 30 के बाद शादी करूंगी लेकिन बहुत संभव है कि मैं इससे पहले ही शादी करके सबको चौंका दूं। हालांकि आलिया ने यह भी कहा कि कोई भी बात पत्थर की लकीर नहीं है।

जो कुछ भी हो फैन्स रणबीर के इस जवाब को आलिया भट्ट से जोड़ कर देख रहे हैं। वैसे जल्द ही दोनों ही स्टार्स करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। यह पहली बार है कि जब रणबीर और आलिया की जोड़ी साथ में नजर आएगी। फिल्म में मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी हैं। मूवी अगले साल रिलीज होगी।

बता दें कि आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ‘ब्रम्हास्त्र’ के अलावा आलिया के पास ‘कलंक’ और जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ भी है जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल