लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले घर पर बैचलर पार्टी करने वाले हैं रणबीर कपूर! सामने आई एक्टर की मेहमानों की लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2022 14:18 IST

अपनी शादी को लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच रणबीर की बैचलर पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देखबरें तो ऐसी भी हैं कि रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आलिया शादी के तुरंत बाद फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शुटिंग के लिए अमेरिका रवाना हो जाएंगी।

मुंबई: इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड का ये स्टार कपल अप्रैल में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाला है। ऐसे में अब ये खबरें सामने आ रही हैं कि शादी से पहले रणबीर अपने घर पर कुछ खास करीबी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पार्टी में अर्जुन कपूर के अलावा अयान मुखर्जी भी शामिल हो सकते हैं।

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी में अर्जुन कपूर और अयान मुखर्जी के अलावा आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हो सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रणबीर और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्तों में एक हैं। दोनों की काफी बनती है, इस वजह से वो रणबीर की बैचलर पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। यही नहीं, खबरें तो ऐसी भी हैं कि रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी करने वाले हैं। 

फिलहाल, दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके बाद वह 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के ही साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री के पास 'डार्लिंग्स' (Darlings) और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी हैं।

बताया जा रहा है कि आलिया शादी के तुरंत बाद फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शुटिंग के लिए अमेरिका रवाना हो जाएंगी। वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर 'शमशेरा' में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे। रणबीर के पास एनिमल (Animal) फिल्म भी है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के साथ एक और फिल्म भी वे कर रहे हैं, जिसका नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं है। 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल