लाइव न्यूज़ :

एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किए गए रणबीर कपूर, पैपराजी से कहा- "अंदर मत आना", देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 6, 2023 13:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को शुक्रवार सुबह मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर कह रहे हैं, "अंदर मत आना।"

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को शुक्रवार सुबह मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में रणबीर को अपनी कार से बाहर निकलते हुए क्लिनिक की ओर जाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वो पैपराजी को बाहर रहने को कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर कह रहे हैं, "अंदर मत आना।" उन्होंने गुलाबी स्वेटशर्ट पहनी थी और इसे नीली जींस और सफेद जूते के साथ जोड़ा था। हालांकि, रणबीर के क्लिनिक में जाने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किए जाने के बाद से यह रणबीर कपूर की पहली सार्वजनिक उपस्थिति है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के 'महादेव' सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन के मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को समन जारी कर शुक्रवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया था। एजेंसी ने कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्हें प्रवर्तकों के उत्पाद को ऑनलाइन प्रचारित करने के लिए रुपये मिले हैं। ईडी ने कपूर को छह अक्टूबर को एजेंसी के रायपुर स्थित कार्यालय में उपस्थित होने को कहा था।

ईडी मामले में 14 से 15 अन्य हस्तियों की भूमिका की जांच कर रही है और उन्हें भी जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। एजेंसी के मुताबिक कंपनी के प्रवर्तक सौरभ चंद्रशेखर और रवि उप्पल दुबई से ऐप संचालित कर रहे थे। उसने आरोप लगाया कि वे नए उपयोगकर्ताओं का पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करते थे, आईडी बनाते थे एवं बहु स्तरीय बेनामी बैंक खातों के नेटवर्क से धनशोधन करते थे।

रणबीर कपूर के अलावा कपिल शर्मा, हिना खान, श्रद्धा कपूर और हुमा कुरेशी समेत कई अन्य हस्तियों को भी ईडी ने मामले के सिलसिले में तलब किया है। बता दें कि महादेव सट्टेबाजी ऐप में चुनाव परिणाम, मौसम, मैच आदि की भविष्यवाणी सहित दुनिया की हर चीज के लिए अलग-अलग गेम, लॉटरी और सट्टेबाजी के विकल्प हैं। ये पिछले चार वर्षों से चालू हैं। 

अन्य पोंजी योजनाओं की तरह ऑनलाइन ऐप ने निम्न आय वर्ग को लक्षित किया। खेल, लॉटरी और सट्टेबाजी के सभी विकल्पों में धांधली हुई, जहां 'खिलाड़ियों' ने हमेशा पैसा खोया और कंपनी को फायदा हुआ। कथित तौर पर चंद्राकर की कंपनी को घोटाले से कथित तौर पर लगभग 5,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

टॅग्स :रणबीर कपूरप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल