लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर की प्रेयर मीट की तस्वीर आई सामने, मां नीतू के साथ कुछ इस तरह नजर आए रणबीर कपूर

By अमित कुमार | Updated: May 3, 2020 15:07 IST

ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी पत्‍नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने अपने घर पर प्रेयर मीट रखी। इस प्रेयर मीट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले शनिवार को नीतू ने कपूर की एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वह एक पेय का आनंद लेते और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते दिखते हैं।लॉकडाउन की वजह से इस प्रेयर मीट में अधिक लोग शामिल नहीं हो पाए।

ऋषि कपूर कपूर ने दो साल तक रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) से लड़ने के बाद बृहस्पतिवार सुबह को एच एन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली। कपूर कपूर की मौत से फिल्म जगत से लेकर उनके चाहने वाले तक सभी सदमे में हैं। इसी बीच रविवार को ऋषि कपूर की प्रेयर मीट रखी गई। लॉकडाउन की वजह से इस प्रेयर मीट में अधिक लोग शामिल नहीं हो पाए।  

प्रेयर मीट से नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर की फोटो सामने आई है। दोनों ऋषि कपूर की फोटो के पास बैठे हैं। रणबीर ने इस दौरान सिर पर पगड़ी बांधी हुई है। इसके साथ ही दोनों ने व्हाइट कपड़े पहने हुए हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को मार्मिक श्रद्धांजलि देते हुए प्रेम से भरे जीवन के दोनों के सफर को याद किया।

इससे पहले शनिवार को नीतू ने कपूर की एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वह एक पेय का आनंद लेते और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते दिखते हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी कहानी खत्म हुई।” बॉलीवुड के पर्दे और पर्दे से इतर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक, ऋषि और नीतू कपूर की जोड़ी थी। वे लगभग 40 साल से शादी के बंधन में बंधे हुए थे। 

इन दोनों की जोड़ी सबसे पहले 1974 में आई फिल्म “जहरीला इंसान” के सेट पर मिले थे, जिसके बाद वे अच्छे दोस्त बने और जल्द ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद यह जोड़ी ‘रफ्फू चक्कर’, ‘खेल खेल में’, ‘कभी कभी’, ‘दूसरा आदमी’ और ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखाई दी। दिल्ली में सगाई करने के बाद, दोनों ने 1981 में मुंबई में शादी कर ली। 

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के दो बच्चे हैं - ऋद्धिमा कपूर साहनी और अभिनेता रणबीर कपूर। फिल्मों की दूसरी पारी में, ऋषि कपूर नीतू के साथ ‘दो दूनी चार’ और ‘बेशरम’ जैसी फिल्मों में नजर आए। 

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूरनीतू सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल