लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर और मां नीतू के साथ डिनर डेट पर निकलीं आलिया भट्ट, ये फोटो हो रही है वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 10, 2019 14:00 IST

हाल ही में रणबीर आलिया लंदन गए थे।जहां मीडिया से दूर दोनों ने निजी वक्त साथ में गुजारा है। बाद में दोनों को आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने भी जॉइन कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इश्क के चर्चे बीचे कई दिनों से सुर्खियों में हैं।दोनों को आए दिन साथ देखा जाता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इश्क के चर्चे बीचे कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन साथ देखा जाता है। अब दोनों स्टार्स खुल्लम खुल्ला घूमते नजर आते हैं। दोनों जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाले हैं। यही कारण है कि दोनों को साथ में रहने को मौका भी मिल रहा है। साथ ही रणबीर और आलिया के फैंस भी दोनों को साथ में देखना खासा पसंद करते हैं। हाल ही में दोनों के साथ ही फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

इस फोटो में रणबीर आलिया साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन खास बात ये है कि फोटो में कपल के साथ रणबीर की मां नीतू सिंह भी दिख रही हैं। तीनों किसी रेस्तां में नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक डिनर डेट की फोटो है। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आते ही छा गई है। फैंस इस फोटो को जमकर पसंद कर रहे हैं। इस फोटो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

खास बात ये भी दोनों जहां एक तरफ एक दूसरे के साथ प्राइवेट टाइम बिता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दोनों परिवार के साथ भी लगाव लगा रहे हैं। आलिया की रणबीर के परिवार के साथ की पहले भी फोटो सामने आ चुकी हैं। नीतू भी साथ की फोटो पहले शेयर कर चुकी हैं।

हाल ही में रणबीर आलिया लंदन गए थे।जहां मीडिया से दूर दोनों ने निजी वक्त साथ में गुजारा है। बाद में दोनों को आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने भी जॉइन कर लिया। अब ये नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में रणबीर कपूर जहां मुस्कुराते नजर आ रहे हैं वहीं आलिया नीतू कपूर के काफी क्लोज नजर आ रही हैं। साथ ही आलिया ने रणबीर की बाहो में हाथ डाला हुआ है। नीतू भी फोटो में स्माइल करती दिख रही हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल