लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'बहू कब घर आ रही है?' पर सामने आया नीतू कपूर का बयान, रणबीर-आलिया की जोड़ी पर दिया रिएक्शन

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2022 11:54 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी नीतू कपूर से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वो 'बहू कब घर आ रही है?' सवाल का जवाब देती हुई नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में नीतू को किसी शूटिंग सेट पर जाते हुए देखा जा सकता है।पैपराजी ने एक्ट्रेस से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर सवाल किया और पूछा कि बहू घर कब आ रही है?

मुंबई:रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर ही अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में फैंस ये जानने को बेहद उत्साहित हैं कि आखिर ये स्टार कपल शादी के पवित्र बंधन में कब बंधने वाला है। यही कारण है कि पैपराजी भी फैंस के लिए ये जानने की कोशिश करते रहते हैं कि आलिया और रणबीर कब शादी करेंगे। इसी क्रम में रणबीर की मां और दिग्गज अदाकार नीतू सिंह (कपूर) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'बहू कब घर आ रही है?' सवाल का जवाब देती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में नीतू को किसी शूटिंग सेट पर जाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर सवाल किया और पूछा कि बहू घर कब आ रही है? इसपर नीतू कपूर हंसते हुए भगवान की ओर इशारा करते हुए नजर आती है। वहीं पैपराजी उनसे यह भी कहते हैं कि दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है। फिर एक्ट्रेस का इसपर भी रिएक्शन देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर जल्द ही शादी कर सकते हैं। 

मालूम हो, रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह शादी की तारीख तो नहीं बताएंगे लेकिन वो जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से काफी व्यस्त हैं। बता दें कि आलिया की हाल ही में फिल्म आरआरआर रिलीज हुई है। इसके अलावा वो जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, डार्लिंग्स, ब्रह्मास्त्र और जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। वहीं, रणबीर भी ब्रह्मास्त्र, शमशेरा और एनिमल में नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टनीतू सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल