लाइव न्यूज़ :

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: रणबीर और आलिया ने की शादी, परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2022 19:15 IST

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बृहस्पतिवार की शाम सात बजे के बाद मीडिया के सामने पेश हो कर अपनी तस्वीरें खिंचवाएंगे। बांद्रा स्थित उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए मीडियाकर्मियों को यह एकमात्र ठोस जानकारी मिल पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन (आलिया) की मां सोनी राजदान और दूल्हे (रणबीर) की मां नीतू कपूर ने पुष्टि की।बांद्रा स्थित अपार्टमेंट की इमारत में प्रवेश करते हुए देख इनकी फोटो ली गई। तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मीडिया कर्मियों को जानकारी देने की जिम्मेदारी छोड़ दी गई।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: बधाई हो! रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो गई। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। शादी की पहली फोटो सामने आई है। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और भाई राहुल भट्ट शामिल हुए।

दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बृहस्पतिवार को करीबी संबंधियों और दोस्तों की मौजूदगी में यहां एक समारोह में परिणय-सूत्र में बंध गये। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। शादी समारोह के बाद बांद्रा के उनके अपार्टमेंट से मेहमानों को लौटते हुए देखा गया।

परिवार ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे परिणय संबंधी औपचारिकताएं पूरी हुईं। अपार्टमेंट परिसर से सबसे पहले रणबीर के बहनोई भरत साहनी को निकलते देखा गया। लौट रहे मेहमानों के लिए रास्ता साफ करने के लिहाज से बाउंसरों को सक्रिय देखा गया। बृहस्पतिवार शाम 7 बजे के बाद तस्वीरें खिंचवाएंगे।

दुल्हन (आलिया) की मां सोनी राजदान और दूल्हे (रणबीर) की मां नीतू कपूर ने पुष्टि की। इन्हें बांद्रा स्थित अपार्टमेंट की इमारत में प्रवेश करते हुए देख इनकी फोटो ली गई। बुधवार को हुई मेहंदी की रस्म के दौरान, और बृहस्पतिवार की सुबह से ही तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मीडिया कर्मियों को जानकारी देने की जिम्मेदारी छोड़ दी गई।

आलिया के सुरक्षा प्रभारी युसूफ इब्राहिम ने 'वास्तु' अपार्टमेंट बिल्डिंग के बाहर खड़े पत्रकारों से कहा, ‘‘रणबीर और आलिया आज शाम 7 बजे के बाद तस्वीरों के लिए पोज देंगे। प्रत्येक प्रकाशन से केवल एक कैमरे को अनुमति होगी।’’ सुरक्षा दल के एक अन्य सदस्य ने कहा कि शादी समारोह दोपहर 3 बजे के बाद कभी भी शुरू हो सकता है।

वेडिंग प्लानर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'वेडिंगआर्टबायमेहर' पर प्रशंसकों के लिए नीतू कपूर के साथ नए जोड़े की एक पुरानी तस्वीर को कैप्शन के साथ लगाया। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘‘रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी! कल मेहंदी की रस्म के साथ-साथ हम शादी देखने के लिए उत्साहित हैं।

अब नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राज़दान, अन्य दोस्त और परिवार के सदस्य रणबीर कपूर के घर पर पहुंच रहे हैं। शादी के बंधन में बंधने के लिए उत्सुक एक अंतरंग संबंध, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों सहित केवल 50 मेहमान उपस्थित हैं।''

नीतू कपूर और ऋषि कपूर के पुत्र 39 वर्षीय रणबीर और महेश भट्ट की पुत्री 29 वर्षीय आलिया वास्तु अपार्टमेंट में अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इसी अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बुधवार को मेहंदी समारोह के साथ उनकी शादी का उत्सव शुरू होने के बाद से दोनों ने सोशल मंचों पर कोई उपस्थिति नहीं दर्ज कराई है।

इस बीच, नीतू कपूर ने अपने हाथ पर मेंहदी की एक इंस्टाग्राम तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके दिवंगत पति, अभिनेता ऋषि कपूर का नाम उनकी उंगली पर लिखा हुआ था। रणबीर की चचेरी बहनें, अभिनेत्री करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, उनकी बुआ के बेटे आदर और अरमान जैन के साथ उनकी मां और रणबीर की बुआ रीमा जैन और चाचा रणधीर कपूर के भी उत्सव में शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म निर्माता करण जौहर और अयान मुखर्जी भी इस शादी में उपस्थित होंगे।

 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टमुंबईनीतू सिंहऋषि कपूरकरीना कपूरकरिश्मा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार