लाइव न्यूज़ :

राणा दग्गुबाती ने गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से की सगाई, फोटो शेयर कर लिखा, 'अब सब ऑफिशियल हो गया'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2020 12:10 IST

फिल्म ‘बाहुबली’ में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने लॉकडाउन के बीच खुशखबरी सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण भारतीय फिल्मों के शानदार एक्टर राणा दग्गुबाती अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैंराणा ने अपने करियर में अब तक बॉलीवुड और साउथ दोनों में गहरी छाप छोड़ी है

दक्षिण भारतीय फिल्मों के शानदार एक्टर राणा दग्गुबाती अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। राणा ने अपने करियर में अब तक बॉलीवुड और साउथ दोनों में गहरी छाप छोड़ी है। राणा अक्सर चर्चा में रहते हैं। राणा ने बाहुबली में भल्लारदेव के किरदार से हर किसी को दीवाना किया था। वहीं, बॉलीवुड हो या फिर टॉलीवुड दोनों में सितारों के रिलेशन की खबरें हमेशा जोरों पर रहती हैं। रिलेशन को लेकर चर्चा में राणा भी रहते हैं। अब राणा मे अपने रिलेशनशिप पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

दग्गुबाती ने लॉकडाउन के बीच फैंस को खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से सगाई कर ली है। राणा ने इसका खुलासा खुद अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में मिहिका के साथ तस्वीर शेयर करते हुए किया और लिखा, और अब सब ऑफिशियल हो गया। तस्वीर में राणा और मिहिका ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं और हंस रहे हैं। फोटो में दोनों काफी प्यारे लग  रहे हैं। राणा ने खुद सगाई की खबर भी फैंस को दी है। दोनों के साथ की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इश्क का किया था इजहार

राणा दग्गुबाती  ने खुद ही सोशल मीडिया पर मुहर लगाई है कि वह किसको डेट कर रहे हैं। मिहीका के साथ फोटो हाल ही में एक्टर ने शेयर की है। फोटो शेयर करके राणा ने लिखा है कि और उसने हां कह दी है। इस बात की घोषणा राणा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है। इस कैप्शन के साथ एक्टर ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

कौन हैं राणा की गर्लफ्रेंड

राणा की गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज का जन्म हैदराबाद में हुआ है। खास बात ये है कि मिहिका एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं। मिहीका की एक कंपनी भी है, जिसका नाम है- Dew Drop Design Studioष ये एक इंटीरियर डिजाइन और डेकोर बिजनेस है। मिहीका की कंपनी शादी और आलीशान ईवेंट मैनेजमेंट का काम भी करती है।

 मिहीका बजाज का सोनम कपूर से भी कनेक्शन है। सोनम की मिहीका के साथ कई तस्वीरें छाई हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मिहीका की फैमिली और सोनम कपूर की फैमिली एक-दूसरे के क्लोज फ्रेंड्स हैं। मिहीका को सोनम कपूर के साथ-साथ अनिल कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर सभी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

गौरबतल है कि राणा दग्गुबाती  दक्षिण सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी सक्रिय हैं।  राणा साल 2011 में 'दम मारो दम' फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'हाउसफउल 4', 'द गाजी अटैक', 'बेबी' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल