लाइव न्यूज़ :

असल जिंदगी में अच्छे दोस्त थे 'रामायण' के 'राम' और 'रावण', तस्वीर ने खोला राज

By अमित कुमार | Updated: April 19, 2020 11:45 IST

रामायण में श्रीराम ने रावण का वध कर दिया है। नेगेटिव किरदार होने के बाद भी लगातार सोशल मीडिया पर फैंस अरविंद त्रिवेदी की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी ने इस सीरियल में 'राम' और 'रावण' का रोल प्ले किया था। लोकप्रियता के मामले में इस धारावाहिक ने बाकी सभी को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन का माहौल है। लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन पर कई पुरानी धारावाहिक का पुन: प्रसारण किया जा रहा है। रामानंद सागर की 'रामायण' भी उन्हीं में से एक हैं। लेकिन लोकप्रियता के मामले में इस धारावाहिक ने बाकी सभी को बहुत पीछे छोड़ दिया है। पिछले कुछ एपिसोड से राम और रावण के बीच युद्ध का सीन दिखाया जा रहा है।

अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी ने इस सीरियल में 'राम' और 'रावण' का रोल प्ले किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरियल में एक-दूसरे की जान लेने वाले ये कलाकारा असल जिंदगी में गहरे मित्र थे। अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी की एक फोटो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों की दोस्ती देखने को मिल रही है। 

'रामायण' की शूटिंग के दौरान की यह तस्वीर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सीरियल में एक-दूसरे पर तीरों से वार करने वाले राम और रावण तस्वीर में हाथ मिलाते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे की मुस्कान देखकर पता चलता है कि ये दोनों ही कलाकार उन दिनों गहरे दोस्त थे। फैंस भी इस बात की चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसके बाद से रामयाण को फिर से दिखाने का फैसला किया गया था। 

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरअरुण गोविलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल