लाइव न्यूज़ :

'रामायण' नहीं देख पाने से निराश लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, दूरदर्शन के बाद एक बार फिर इस चैनल पर शुरू होगा यह धारावाहिक

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2020 20:57 IST

रामायण के सीन और डायलॉग लोगों को भावुक कर रहे हैं। 21 दिन के लॉकडाउन में इसको शुरू किया था, जब लॉकडाउन बढ़ा तो मेकर्स ने उत्तर रामायण दिखाने का भी फैसला लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देरामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिए हैं । हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद कर रहा है। कुछ दिन पहले ही रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले कलाकार श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया था।

देश में लॉकडाउन को 3 मई से बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंदन अधिनियम 2005 के तहत आदेश जारी कर लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। इस बीच रामानंद सागर की 'रामायण' को लॉकडाउन में दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। 

 टेलीचक्कर की खबर के मुताबिक, 'रामायण' की पॉपुलैरिटी को देखते हुए स्टार प्लस एक बार फिर इसे प्रसारित करने जा रहा है। 4 मई से यह शो रात 9.30 बजे से ऑन एयर होगा। बता दें कि 'रामायण' के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस नंबर के साथ यह शो एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। 

लॉकडाउन में टीआरपी के नए रिकॉर्ड

रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिए हैं । हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद कर रहा है। खास बात ये है कि फैंस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की कहानी जानने को भी जमकर आतुर नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए। इन दिनों सीरियल टीआरपी में रिकॉर्ड बना रहा है।

'रामायण' में 'सुग्रीव' का रोल अदा करने वाले एक्टर की हो गई थी मौत

कुछ दिन पहले ही रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले कलाकार श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया था। अरुण गोविल ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। श्याम सुंदर कलानी ने रामायण में सुग्रीव और बालि का किरदार निभाया था। अरुण गोविल ने ट्विटर पर शोक संदेश में लिखा- मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' 

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरअरुण गोविलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल