लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Ayodhya: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर समारोह से पहले अयोध्या में खरीदा 14.5 करोड़ रुपये में प्लॉट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2024 13:03 IST

सदी के महानायक और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में "द सरयू" में जमीन का एक भूखंड खरीदा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में "द सरयू" में खरीदा जमीन का एक भूखंड यह भूखंड लगभग 10,000 वर्ग फुट का है और इसका मूल्य 14.5 करोड़ रुपये हैंयह पूरा भूखंड सरयू के किनारे 51 एकड़ जमीन में फैला है

मुंबई: सदी के महानायक और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में "द सरयू" में जमीन का एक भूखंड खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह भूखंड 7 स्टार विकसित उपयोग वाला जमीन है। यह परियोजना मुंबई स्थित रियल एस्टेट फर्म द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा द्वारा विकसित की जा रही है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनंदन लोढ़ा ने ग्राहक की गोपनीयता का हवाला देते हुए सौदे के आकार या मूल्य का खुलासा करने से इनकार कर दिया है। हालांकि औद्योगिक सूत्रों का अनुमान है कि यह प्लॉट लगभग 10,000 वर्ग फुट का है और इसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपये है।

यह परियोजना 22 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर औपचारिक रूप से लॉन्च होगी। यह पूरा भूखंड सरयू के किनारे 51 एकड़ जमीन में फैला है।

अभिताभ बच्चन ने इस परियोजना के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "मैं अयोध्या में सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं, एक ऐसा शहर जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है। अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने भौगोलिक सीमाओं से परे एक भावनात्मक संबंध बनाया है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?