लाइव न्यूज़ :

VIDEO: नीरज चोपड़ा बनीं राखी सावंत, बीच सड़क लगीं भाला फेंकने, देखिए फिर क्या हुआ

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2021 15:41 IST

शनिवार 7 अगस्त को नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए भारत को इस ओलंपिक का पहला और कुल 10वां गोल्ड दिलाया था।  उन्होंने भारत को पहली बार ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भी मेडल दिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देएक वीडियो सामने आया है जिसमें राखी सावंत बीच सड़क भाला फेंकनी का प्रयास कर रही हैंराखी सावंत का यह वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैनीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर भारत को यह गोल्ड दिलाया था

राखी सावंत अपने मजाकिया अंदाज के लिए ज्यादा लोकप्रिय हैं। वह लोगों का मनोरंजन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं। जबकि पूरा देश टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक (जैवलिन थ्रो ) में नीरज चोपड़ा द्वारा लाए गोल्ड का जश्न मना रहे हैं। और उनसे प्रेरणा ले रहे हैं, राखी सावंत ने भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और 'नीरज चोपड़ा' बन गईं।

दरअसल सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बीच सड़क भाला फेंकनी का प्रयास कर रही हैं। जिमिंग ड्रेस में राखी नीरज चोपड़ा बनते हुए भाला फेंकती नजर आईं। वीडियो की मजेदार बात यह है कि राखी सावंत अपने इस प्रयास पर खूब हंसी भी और खुद की तारीफ भी कर डाली।

राखी सावंत का यह वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में राखी सावंत बीच सड़क एक डंडे को भाला बना लेती हैं और उसे फेंकने के लिए संतुलन बनाती हैं। इसके बाद वह इसे फेंकती हैं। कुछ ही मीटर फेंक पाने को लेकर राखी खुद पर खूब हंसती हैं और फिर वहां खड़े लोगों द्वारा प्रशंसा मिलती है तो वह अपनी तारीफ में कहती हैं कि क्या फेंका मैंने...एकदम कड़क फेंका न...। इसके बाद वे जय हो और जय हिंद का नारा भी लगाती हैं। अंत में वह बाय बोलते हुए अपनी गाड़ी की तरफ लौट जाती हैं। राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो गया है।

गौरतलब है कि शनिवार को नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए भारत को इस ओलंपिक का पहला और कुल 10वां गोल्ड दिलाया था।  उन्होंने भारत को पहली बार ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भी मेडल दिलाया। इस गोल्ड सहित भारत ने टोक्यो में कुल 7 मेडल हासिल किया। अब तक के ओलंपिक में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर भारत को यह गोल्ड दिलाया था।

टॅग्स :राखी सावंतबॉलीवुड इंस्टा तड़काबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल