लाइव न्यूज़ :

कोई बंदूक की नोक पर पोर्न शूट करने के लिए नहीं कहता, राज कुंद्रा के समर्थन में बोलीं राखी सावंत- जो बेचोगे वही ऑफर होगा

By अनिल शर्मा | Updated: July 27, 2021 12:57 IST

राखी ने कहा कि यह आजाद देश है, लोग तरह-तरह के काम करते हैं। दुनिया में बहुत सारे लोग हैं, जो इतनी सारी चीजें कर रहे हैं लेकिन सिर्फ राज कुंद्रा को ही क्यों दोषी ठहराया जा रहा है? क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी शिल्पा शेट्टी पति, एक बिजनेस टाइकून हैं?

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा पर आरोप लगाने वालीं लड़कियों पर भड़कीं राखी सावंतकहा- जो बेचोगे, वैसे ही ऑफर आएंगेराखी ने कहा कि यह आजाद देश है, लोग तरह-तरह के काम करते हैं

पोर्नोग्राफी मामले में फंसे उद्योगपति राज कुंद्रा के समर्थन में राखी सावंत ने उन लड़कियों पर निशाना साधा है जिन्होंने राज कुंद्रा पर कई तरह के आरोप लगाएं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई माॉडल्स सामने आईं और कुंद्रा पर ब्लैकमेल करने से लेकर जबरदस्ती कॉन्ट्रैक्ट साइन कर न्यूड सीन शूट करने जैसे आरोप लगाए। 

इस बीच राखी सावंत ने राज कुंद्रा के समर्थन में कहा कि राज कुंद्रा के इसलिए निशाना बनाया जा रहा है कि क्योंकि वह शिल्पा शेट्टी के पति हैं। ई-टाइम्स से बातचीत में राखी ने आगे कहा कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन कोई आपको बंदूक की नोक पर पोर्न शूट करने के लिए नहीं कहता है। इसलिए किसी को दोष ना दें।

यह आजाद देश है, लोग तरह-तरह के काम करते हैं

राखी सावंत ने बातचीत में आगे कहा कि यदि आप सेक्स बेचते हैं, तो लोग सेक्स खरीदेंगे। यदि आप प्रतिभा बेचते हैं, तो लोग प्रतिभा खरीदेंगे। अगर आप वैसे रोल नहीं करोगे तो कोई नहीं ऑफर करेगा। राखी ने कहा कि यह आजाद देश है, लोग तरह-तरह के काम करते हैं। दुनिया में बहुत सारे लोग हैं, जो इतनी सारी चीजें कर रहे हैं लेकिन सिर्फ राज कुंद्रा को ही क्यों दोषी ठहराया जा रहा है? क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी शिल्पा शेट्टी पति, एक बिजनेस टाइकून हैं? मुझे सच में दुख हो रहा है। मैं यह नहीं कहूंगी कि कौन निर्दोष है या कौन अपराधी है।

जो आप शॉप में बेचोगे आपको वैसे ही ऑफर आएंगे

इसके साथ ही राखी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें राज कुंद्रा के मुद्दे पर बोलतीं नजर आ रही हैं। राखी ने कहा कि राज कुंद्रा छूट जाएगा। राखी वीडियो में कहती हैं, ....आपकी शॉप में पिज्जा मिलात है तो आप पिज्जा खरीदोगे, वड़ा पाओ मिलता है तो वड़ा पाओ खरीदोगे। वो लड़कियां जो अब साड़ी पहनकर भारतीय नारी बनकर बैठी हैं उनका बैकग्राउंड देखो फिर किसी को जज करो। क्यों राज कुंद्रा जी ने कभी मुझे ऑफर नहीं किया?क्यों उन्होंने कभी और किसी सीधी सादी लड़की को ऑफर नहीं किया। जो आप शॉप में बेचोगे आपको वैसे ही ऑफर आएंगे’। राखी आगे कहती हैं- राज कुंद्रा को कोई जज न करे, वक्त एक जैसा नहीं रहता है। दूसरों पर हंसना नहीं चाहिए उनके दुख का दुख मनाना चाहिए। जिंदगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं।

टॅग्स :राखी सावंतराज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच