लाइव न्यूज़ :

Rajma Chawal Movie Review: कम्युनिकेशन गैप की है पूरी कहानी, कॉन्सेपट अच्छा पर एक्टिंग में चूक

By मेघना वर्मा | Updated: December 4, 2018 16:12 IST

ऋषि कपूर और कबीर के बीच खासा बात-चीत नहीं होती। तो वो तारा नाम की लड़की के अपनी फेक फेसबुक आईडी बनाते हैं और बस शुरू हो जाती है तारा और कबीर की बात।

Open in App

सोशल मीडिया के जमाने में आधे से ज्यादा यंगस्टर्स इसी बात से परेशान है कि उनके घर वाले या उनके रिश्तेदार फेसबुक पर आकर उन्हें या तो हर रोज मैसेज करते हैं या बार-बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनके फेसबुक पर आए नई मां ने बचपन की तस्वीर शेयर कर दी और अब फेसबुक पर दोस्त उनका मजाक बना रहे हैं।  

बस ऐसे ही एक लड़के की कहानी है फिल्म राजमा-चावल। 30 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का कॉन्सेप्ट आज-कल के सोशल इंन्वायरमेंट से बड़ा मैच होता है। कहानी है नई दिल्ली में रहने वाले कबीर यानी अनिरूद्ध की जिनके पिता पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक शिफ्ट हो रहे हैं। अपनी मां की मौत के बाद कबीर वैसे भी बहुत सैड है और अब उसका घर भी छूट रहा है और बैंड भी। 

वहीं कबीर के पिता यानी ऋषि कपूर और कबीर के बीच खासा बात-चीत नहीं होती। तो वो तारा नाम की लड़की के अपनी फेक फेसबुक आईडी बनाते हैं और बस शुरू हो जाती है तारा और कबीर की बात। तारा के मैसेज से कबीर और ऋषि कपूर के रिश्ते में सुधार होने लगता है। 

फिल्म में ट्वीस्ट तब आता है जब कबीर तारा से प्यार करने लगता है। फिर अचानक से एक दिन उस फेक आईडी की असली ओनर यानी सहर यानी (अमायरा) सच में कबीर से टकरा जाती हैं।बस कबीर को तारा यानी सहर से प्यार हो जाता है। 

हलांकि इस ड्रामे के बीच फंस जाते हैं ऋषि कपूर। जो सहर से मिलकर उसे कबीर के सामने नाटक करने को कहते हैं। हालांकि नॉर्मल स्टोरी की ही तरह नाटक करते-करते ही सहर को कबीर से प्यार हो जाता है। फिल्म में तब क्या होगा जब कबीर को पता चलेगा कि वो सारे मैसेज सहर ने नहीं बल्कि उसके ही पापा ने किए थे। इसके लिए देखनी होगी आपको राजमा-चावल।   

ओवरऑल द फिल्म इस एवरेज। स्क्रिप्ट कुछ हट के दिखाने की कोशिश की गई है मगर फिर भी फिल्म कुछ-कुछ जगह पर बोर करती है। स्पेशली फिल्म के स्टाटिंग का पार्ट। डायरेक्शन की बात करें तो लीना यादव ने स्टोरी को अच्छे से पोट्रे किया है मगर कहीं ना कहीं चूक गई हैं। 

अनिरूद्ध और अमायरा दोनों ने ही एक्टिंग में खासा निराश किया है। अनिरूद्ध ने पूरी फिल्म में सिर्फ एक ही रिएक्शन दिया है। रोमांस करते हुए भी वो गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में छोटे-छोटे किरदार जैसे बीजी या अपारशक्ति खुराना का किरदार और एक्टिंग अच्छी है। 

टॅग्स :नेटफ्लिक्सऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?