लाइव न्यूज़ :

हो गई है पूरी तैयारी, अब साउथ की इस सुपरहिट फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे राजकुमार राव

By अमित कुमार | Updated: July 16, 2020 09:39 IST

राजकुमार राव ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। रियल स्टीक फिल्मों के दम पर राजकुमार राव ने अपनी एक अलग ऑडियंस तैयार करने में कामयाबी हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार राव ने कहा- बतौर एक्टर मैं हमेशा ऐसे किरदार की तलाश में रहता हूं, जिन तक मैं अभी पहुंच नहीं सका हूं।। यह एक पुलिस अफसर की कहानी है जिसे एक लापता महिला को खोजना है।

राजकुमार राव की नई फिल्म की घोषणा हो गई है। वह अब तेलुगू सुपरहिट फिल्म 'हिट' (एचआईटी अर्थात होमिसाइड इंटरवेंशन टीम) में नजर आएंगे। यह एक पुलिस अफसर की कहानी है जिसे एक लापता महिला को खोजना है। फिल्म का निर्देशन तेलुगू वर्जन के डायरेक्टर डॉ. शैलेश कोलानु ही करेंगे। 

इस फिल्म में एक पुलिस अफसर की जिंदगी के कई पहलू देखने को मिलेंगे। फिल्म का हिस्सा बनने पर राजकुमार ने कहा, ''जब मैंने इस फिल्म को देखा तो तुरंत हां कर दी। यह एक आकर्षक कहानी है, जो आज के माहौल से मेल खाती है। बतौर एक्टर मैं हमेशा ऐसे किरदार की तलाश में रहता हूं, जिन तक मैं अभी पहुंच नहीं सका हूं। 'हिट' मुझे ऐसा करने का मौका देती है।'' 

निर्देशक कोलानु को है राजकुमार राव पर पूरा भरोसा

निर्देशक कोलानु ने कहा, ''इस फिल्म के लिए मैं एक ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहता था जो उस कैरेक्टर में डार्कनेस लाए और दर्शकों का दिल जीत सके। मुझे लगा कि राजकुमार राव यह काम कर सकते हैं। राजकुमार बेहतरीन एक्टर हैं और मैं उनके काम को तब से फॉलो कर रहा हूं जब से मैंने 'शैतान' देखी है।'' फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन के दौर में है और 2021 तक फ्लोर पर जाएगी।

जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा संग नजर आएंगे राजकुमार राव

इसके अलावा राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा के साथ फिल्म 'रूही अफ्जाना' कर रहे हैं। इस फिल्म में दो किरदारों के नाम रूही और अफ्जाना होंगे। इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान का कहना है कि फिल्म के लिए हमें ऐसे अभिनेताओं की जरूरत थी, जो अपनी भूमिकाओं में सहजता से ढल जाए। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव और वरुण शर्मा एकदम परफेक्ट एक्टर हैं। दोनों ही एक्टर अपने-अपने अंदाज में शानदार कॉमेडी करते हैं। (लोकमत समाचार ब्यूरो इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजकुमार रावबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच