लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव ने कहा- लुक्स के कारण फिल्मों में नहीं मिलती थीं मुख्य भूमिकाएं, कई बार किया गया रिजेक्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 5, 2022 10:11 IST

बॉलीवुड में अपने संघर्षों के बारे में मुखर रहने वाले राजकुमार राव ने अतीत को याद किया। हालांकि, दिबाकर बनर्जी की फिल्म के बाद उनके लिए चीजें बदल गईं।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार राव ने रण में एक न्यूजरीडर के रूप में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।उन्हें दिबाकर बनर्जी की हिट फिम लव, सेक्स और धोखा में भी देखा गया।वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की मोनिका, ओ माई डार्लिंग में दिखाई देने वाले हैं, जो 11 नवंबर को रिलीज होगी।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने उस समय को याद किया जब फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं के लिए ऑडिशन देते समय उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा था। एक इवेंट में उन्होंने कहा कि उनके पिछले रिजेक्शन मुख्य रूप से उनके लुक्स के कारण थे। अभिनेता ने स्वीकार किया कि वह सबसे अच्छे दिखने वाले व्यक्ति नहीं हो सकते हैं, लेकिन यह फिल्म निर्माता दिबाकर बनर्जी थे, जिन्होंने उन्हें उनकी प्रतिभा के लिए चुना था।

राजकुमार राव ने रण में एक न्यूजरीडर के रूप में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्हें दिबाकर बनर्जी की हिट फिम लव, सेक्स और धोखा में भी देखा गया। वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की मोनिका, ओ माई डार्लिंग में दिखाई देने वाले हैं, जो 11 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजकुमार ने इंडिया टुडे को बताया, "एक समय था जब मुझे हीरो की भूमिका के लिए कभी ऑडिशन नहीं मिलता था।"

उन्होंने कहा, "मुझे उनके दोस्त की भूमिका के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। मुझे पता है कि मैं कमरे में सबसे अच्छा दिखने वाला आदमी नहीं हूं लेकिन दिबाकर बनर्जी ने मुझमें कुछ देखा।" राजकुमार ने पहले यह भी साझा किया था कि कैसे उन्हें अपने अपीयरेंस से संबंधित उपहास वाली चीजों पर अस्वीकृति का सामना करना पड़ा। जहां कुछ ने बताया कि हीरो बनने के लिए उनके पास हाइट नहीं है तो वहीं कुछ ने उनके शरीर को लेकर सवाल उठाया। किसी ने उनकी आइब्रो शेप की वजह से उन्हें रिजेक्ट भी कर दिया था।

राजकुमार राव आखिरी बार हिट: द फर्स्ट केस विद सान्या मल्होत्रा ​​में नजर आए थे। वह अब फिल्म निर्माता वसंत बाला की डार्क कॉमेडी, मोनिका, ओ माय डार्लिंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे की उनकी सह-कलाकार होंगी। संजय राउतरे और सरिता पाटिल द्वारा निर्मित यह फिल्म प्यार, दिल टूटने, ब्लैकमेल और एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है।

टॅग्स :राजकुमार रावनेटफ्लिक्सबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्की8.4 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म देखी क्या? Netflix पर ट्रेंड कर रही No.1

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया