लाइव न्यूज़ :

राजकुमार एक बार फिर लोगों का दिल जीतने को हैं तैयार,जानिए कैसे

By भाषा | Updated: July 18, 2019 08:44 IST

 अपनी हर फिल्म में एक नए तरह के किरदार और एक नई कहानी से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के साथ लोगों को अपना एक नया अवतार दिखाने को तैयार है।

Open in App

 अपनी हर फिल्म में एक नए तरह के किरदार और एक नई कहानी से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के साथ लोगों को अपना एक नया अवतार दिखाने को तैयार है। राजकुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैं अब भी अपनी प्रतिभाओं को निखारने की कोशिश कर रहा हूं।

मैंने, जब ‘ओमेर्टा’ की तब मुझे नहीं पता था कि मैं ऐसा नकारात्मकता से भरा किरदार कर सकता हूं, इस फिल्म में मुझे पता था कि मेरा किरदार ‘स्वैग’ (मस्तमौला) वाला होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आप ऐसे किरदार करके खुद की परीक्षा लेते हैं। अभिनेता होने का यह सबसे बड़ा फायदा है।

मुझे लगता है कि इसी तरह मेरा 'जजमेंटल है क्या' का किरदार लिखा गया है। मुझे बस सच्चाई से इसे निभाना था, तो सारा श्रेय पटकथा को जाता है।’’ फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुदी ने किया है और कनिका ढिल्लों ने इसका लेखन किया है। फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसके अलावा राजकुमार की आने वाली फिल्म ‘मेड इन चाइना’, ‘तुर्रम खान’, ‘रूही अफजा’ है। 

टॅग्स :जज मेंटल है क्याराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजेंगी किलकारी, फैन्स संग शेयर की गुडन्यूज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार