लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की बढ़ी मुश्किलें, Man Vs Wild की शूटिंग की वजह से हो रही है गिरफ्तारी की मांग

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 30, 2020 16:53 IST

कार्यकर्ताओं का कहना है कि बांदीपुर टाइगर रिजर्व पार्क में शूटिंग करने की वजह से जंगल में आग भी लग सकती है, जिसपर आगे चलकर काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

Open in App

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने हाल ही में बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man Vs Wild) शो की शूटिंग की थी। लेकिन इस शो की शूटिंग पर विवाद भी शुरू हो चुका है। कुछ कार्यकर्ताओं ने रजनीकांत की गिरफ्तारी की मांग की है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग बांदीपुर टाइगर रिजर्व पार्क में की, ऐसे में वहां मौजूद जानवरों को खतरा हो सकता है।

जिस समय रजनीकांत (Rajinikanth) ने बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ शो की शूटिंग शुरू की थी उसी दौरान इन कार्यकर्ताओं ने जंगल के जानवरों की फिक्र जताते हुए रजनीकांत के खिलाफ आंदोलन भी किया था। अब इन्हीं कार्यकर्ताओं ने रजनीकांत की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि बांदीपुर टाइगर रिजर्व पार्क में शूटिंग करने की वजह से जंगल में आग भी लग सकती है, जिसपर आगे चलकर काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। एक कार्यकर्ता का तो यह भी कहना है कि 'मैन वर्सेज वाइल्ड' शो की शूटिंग मॉनसून में भी हो सकती थी।

आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man Vs Wild) में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे। उन्होंने भी इस शो को खूब इंजॉय किया था और जंगल से जुड़ी ढेर सारी बातें शेयर की थीं। साथ ही बेयर ग्रिल्स ने भी पीएम मोदी को जंगल से जुड़ी अनोखी बातों से रूबरू कराया था।

पीएम मोदी (PM Modi) के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man Vs Wild) शो की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्ट में हुई थी। इस शो को भारत सहित दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था। अब देखना यह है कि रजनीकांत का यह शो कितना पॉपुलर होता है।

टॅग्स :रजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार