लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की 2.0 को लेकर फैंस के बीच अजीब सा क्रेज, मुंबई में सैंकड़ों प्रसंशकों ने निकाली रथयात्रा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2018 10:46 IST

निर्देशक शंकर की फिल्म 2.0 आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार अपने अभिनय का जादू बिखेरते नजर आने वाले हैं।

Open in App

निर्देशक शंकर की फिल्म 2.0  आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार अपने अभिनय का जादू बिखेरते नजर आने वाले हैं। ऐसे रजनीकांत के फैंस के बीच फिल्म को लेकर जमकर उत्साह देखे को मिल रहा है। मुंबई में इसको लेकर एक रथयात्रा फैंस निकाल रहे हैं। ये यात्रा सुबह 10 बजे से शाम को 5 बजे तक मुंबई की सड़कों पर निकलेगी।

इस  रथ यात्रा में थैलीवार की मूर्ति रखी गई है और  प्रशंसकों द्वारा पूजा की गई। जो अजमेरा गेट के प्रवेश द्वार से शुरू होकर नासिक बैंड तक है, इतना ही नहीं थैलीवार की छवि प्रशंसकों के शरीर पर चित्रित की जाएगी। साथ ही महिलाओं का एक समूह पानी ले कर चलेगा जो अजमेरा गेट से शुरू होगा और कार्निवल सिनेमाज इमेक्स परिसर में समाप्त होगा।  इतना ही नहीं आध्यात्मिक जल अभिषेक किया जाएगा, साथ ही उपरोक्त कार्यक्रम के बाद एक विशेष पूजा होगी।

बाद में प्रशंसकों द्वारा शो का आनंद लिया जाएगा। खास बात ये है कि इस इस दौरान इस यात्रा में करीब 1500 - 1800 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है ये सब फैंस फिल्म के हिट करवाने के लिए कर रहे हैं। रजनीकांत के फैंस को पहले भी अलग अलग तरह से उनकी फिल्म को हिट करवाने के लिए कुछ ना कुछ करते हुए देखा जा चुका है।

वहीं, कहा जा रहा है कि पहले दिन की कमाई के मामले में 2.0 ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था,अब यह रिकॉर्ड 2.0 तोड़ सकती है। फिल्म के पहले दिन 50 करोड़ या उससे ज्यादा तक कमाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

टॅग्स :2.0रजनीकांतअक्षय कुमारमुंबईबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया