लाइव न्यूज़ :

CAA पर रजनीकांत ने रखा अपना पक्ष, कहा-अगर इसका असर मुस्लिमों पर हुआ तो मैं सबसे पहले उनके साथ खड़ा हूं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2020 12:15 IST

रजनीकांत हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखते रहते हैं। वह सीएए और एनआरसी पर अपनी बात रखते आए हैं

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुआलोग इसको लेकर सड़कों पर उतरे और उग्र रूप अपना लिया

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुआ। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतरे और उग्र रूप अपना लिया। जामिया और अलीगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लिया। दिल्ली के शाहीनबाग में अब भी ये प्रदर्शन जारी है। अब सीएए पर एक्टर रजनीकांत ने अपनी बात रखी है।

रजनीकांत हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखते रहते हैं। वह सीएए और एनआरसी पर अपनी बात रखते आए हैं, ऐसे में एक बार फिर से एक्टर ने अपना पक्ष रखा है।

रजनीकांत ने कहा है कि सीएए का असर हमारे देश के लोगों पर नहीं होगा। अगर इसका असर मुस्लिमों पर हुआ तो मैं सबसे पहले उनके साथ खड़ा हूं। एनपीआर आउटसाइडर्स की पहचान को जरूरी है और एनआरसी के बारे में फिलहाल कोई चर्चा ही नहीं है।

इससे पहले रजनीकांत ने ट्वीट करके कहा था कि  कि हिंसा और दंगों को किसी मसले के समाधान का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए। मैं भारत के लोगों से यही कहूंगा कि वह एकजुट रहें और भारत की सुरक्षा और हित का पूरा ध्यान रखें। हिंसा की मौजूदा घटनाएं मुझे बेहद पीड़ा पहुंचाती हैं। रजनीकांत ने अपने ट्वीट के जरिए लोगों से हिंसा से दूर रहने को कहा है।

हाल ही में सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में हिंसा की घटनाएं हुईं थी। खबर के अनुसार मंहलूरू में पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत भी हो गई है।  लखनऊ में लोगों ने जो हंगामा में किया उसमें सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है।

टॅग्स :रजनीकांतकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार