लाइव न्यूज़ :

जेल में ही रहेंगे राज कुंद्रा, अब 20 अगस्त को होगी उद्योगपति की जमानत अर्जी पर सुनवाई

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2021 17:21 IST

पोर्नोग्राफी का ये मामला फरवरी में सामने आया था, जब पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें अपने ऐप (हॉटशॉट) पर शेयर करने का आरोप है। राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पोर्नोग्राफी का ये मामला फरवरी में सामने आया थामुंबई की क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया थारिपोर्ट के मुताबिक अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुए उद्योगपति राज कुंद्रा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। राज कुंद्रा ने हाईकोर्ट में जमानत की याचिका यह कहते हुए डाली थी कि उनकी गिरफ्तारी गैर कानूनी है। राज कुंद्रा की तरफ से कहा गया था कि CRPC की धारा 41 A का पालन नहीं किया गया है। राज कुंद्रा की बेल अर्जी की सुनवाई को कोर्ट ने 20 अगस्त तक आगे बढ़ा दिया है।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोर्पे इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज और शिल्पा के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा जहां उन्हें सर्वर और कई अश्लील वीडियोज मिले थे। मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच कर रही है और आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं।

 पोर्नोग्राफी का ये मामला फरवरी में सामने आया था, जब पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें अपने ऐप (हॉटशॉट) पर शेयर करने का आरोप है। राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। 

हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ की। अभिनेत्री से यह पूछताछ करीब 8 घंटे तक चली थी जिसमें मामले से जुड़े कई बातों का खुलासा हुआ। शर्लिन चोपड़ा को प्रॉपर्टी सेल विभाग ने 160 सीआरपीसी के अंतर्गत समन भेजा था। शर्लिन ने बताया था कि कुंद्रा ने उनसे कहा था कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियो और फोटोज पसंद आते थे। अभिनेत्री के मुताबिक राज से ऐसी बातें सुन मैं मोटिवेट होती थी और काम को और अच्छे तरीके से करने की कोशिश करती थीं।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल