लाइव न्यूज़ :

विज्ञापन गतिविधियों के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन, अक्षय कुमार की फिल्म के लिए बुक हुई पहली ट्रेन

By भाषा | Updated: October 16, 2019 14:55 IST

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रवीन्द्र भाकर के अनुसार ट्रेन कई राज्यों और सूरत, वड़ोदरा तथा कोटा जैसे महत्वपूर्ण जिलों से होकर गुजरेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त राजस्व जुटाने के प्रयासों के तहत रेलवे ने एक नयी योजना के तहत ट्रेनों को विज्ञापन संबंधी गतिविधियों के लिए बुक करने का फैसला किया है।अक्षय कुमार अभिनीत ‘हाउसफुल 4’ के निर्माता अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पहले ही एक ट्रेन बुक कर चुके हैं।

अतिरिक्त राजस्व जुटाने के प्रयासों के तहत रेलवे ने एक नयी योजना के तहत ट्रेनों को विज्ञापन संबंधी गतिविधियों के लिए बुक करने का फैसला किया है। रेलवे ने मंगलवार को कहा कि ‘प्रमोशन ऑन व्हील्स’ पहल के तहत विज्ञापन गतिविधियों और कला, संस्कृति, फिल्मों, टेलीविजन कार्यक्रमों, खेल इत्यादि के प्रचार के लिए विशेष ट्रेन उपलब्ध होंगी।

अक्षय कुमार अभिनीत ‘हाउसफुल 4’ के निर्माता अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पहले ही एक ट्रेन बुक कर चुके हैं। आईआरसीटीसी और पश्चिमी रेलवे द्वारा संचालित पहली विशेष ‘प्रमोशन ऑन व्हील्स’ ट्रेन ‘हाउसफुल 4’ की टीम के साथ समन्वय कर हस्तियों और मीडियाकर्मियों को लेकर बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी

और बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में आठ डिब्बे होंगे। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रवीन्द्र भाकर के अनुसार ट्रेन कई राज्यों और सूरत, वड़ोदरा तथा कोटा जैसे महत्वपूर्ण जिलों से होकर गुजरेगी।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?