लाइव न्यूज़ :

खुद से 14 साल छोटी इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे हैं राहुल देव, चुप्पी तोड़ कहा-आप खुश हैं तो उम्र...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 11, 2020 10:16 IST

राहुल देव का कहा कि मुझे एहसास हुआ कि मेरे मम्मी-पापा के बीच में भी 10 साल का अंतर था तो मेरा और मुग्धा की उम्र में बहुत बड़ा भी अंतर नहीं हैं

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड (Bollywood) के बैड बॉय और एक्टर राहुल देव (Rahul Dev) इन दिनों अपने रिलेशनशिप के लेकर चर्चा में बने हुए हैं राहुल एक्ट्रेस और मॉडल मुग्धा गोडसे को डेट कर रहे हैं

बॉलीवुड (Bollywood) के बैड बॉय और एक्टर राहुल देव (Rahul Dev) इन दिनों अपने रिलेशनशिप के लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राहुल एक्ट्रेस और मॉडल मुग्धा गोडसे को डेट कर रहे हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर आए दिन एक दूसरे के साथ की फोटो शेयर करता रहता है। खास बात ये है कि राहुल मुग्धा से 14 साल बड़े हैं। दोनों बॉलीवुड के पहले कपल नहीं हैं जिनके एज में इतना अंतर हो, बॉलीवुड के कई ऐसे कपल हैं जिनकी उम्र में अंतर होता है।

हाल ही में राहुल देव ने अपने और मुग्धा की बीच उम्र के अंतर को लेकर बातचीत की है।  2015 में  राहुल-मुग्धा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ में बहुत खुश भी हैं। हाल ही में प्रो म्यूजिक काउंटडाउन को दिए एक इंटव्यू के दौरान एक्टर ने मुग्धा के साथ रिलेशनशिप पर बात की है।

राहुल ने बताया कि 2013 में एक कॉमन फ्रेंड की शादी में हम दोनों की पहली बार दोस्ती हुई थी। इसके बाद हम एक दो मिले और हमारे बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। बातचीत के दौरान एक्टर ने बताया कि वह मुग्धा से 14 साल बड़े हैं।

पहले जब हमारी दोस्ती प्यार में बदली को मुझे थोड़ी परेशानी हुई फिर मुझे लगा कि मेरे मम्मी पापा के बीच भी तो 10 साल का अंतर है। तो मेरे और मुग्धा के बीच में बहुत अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब आप खुश हैं तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। मुग्धा जहां 33 की तो वहीं राहुल 51 साल के हैं।

राहुल देव की पहली पत्नी 2009 में कैंसर के कारण दुनिया से चल बसी थीं।  पहली पत्नी से एक्टर के एक बेटा भी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राहुल देव आखिर बार साल 2017 में फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर 'मुबारकां' में देखा गया था। तो वहीं, मुग्धा गोडसे फिल्म 'शर्मा जी की लग गई' में आकिरी बार दिखाई दी थीं।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल