लाइव न्यूज़ :

Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बंधन में बंधने के बाद सामने आई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पहली तस्वीर, यहां देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 25, 2023 09:16 IST

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को शादी की। शादी के बाद पति-पत्नी के रूप में इस जोड़े की पहली तस्वीर सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार शाम शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं।दोनों की शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।रस्मों-रिवाजों के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं।

उदयपुर: आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार शाम शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद ने 24 सितंबर को उदयपुर में एक समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। अब पति-पत्नी के रूप में दोनों की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

वहीं, रस्मों-रिवाजों के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। ऐसे में अब परिणीती और राघव कपल गोल्स देते हुए नजर आ रहे हैं। जहां परिणीति नवविवाहित के रूप में शानदार लग रही हैं, वहीं राघव काले सूट में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। परिणीति ने इस मौके पर गुलाबी साड़ी पर सिंदूर लगाए नजर आईं। उनके चेहरे पर चमक साफ झलक रही है।

परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां शामिल हुईं। जहां दूल्हे का पक्ष ताज पैलेस में रुका था, वहीं दुल्हन का परिवार लीला पैलेस में था। दूल्हा पक्ष नाव से शादी समारोह पर पहुंचा और 24 सितंबर की दोपहर को कपल की शादी हो गई।

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाराघव चड्ढाअरविंद केजरीवालभगवंत मानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया