लाइव न्यूज़ :

14 दिन के 'वनवास' के बाद मां से मिलीं राधिका मदान, तस्वीर शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

By अमित कुमार | Updated: June 10, 2020 16:40 IST

राधिका मदान ने इससे पहले इरफान खान की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया था। राधिका आखिरी बार इरफान के साथ अंग्रेजी मीडियम फिल्म में नजर आईं थी।

Open in App
ठळक मुद्दे क्वारंटाइन खत्म होते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान सीधा अपनी मां से मिलने घर पहुंची।राधिका मदान ने मां के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर कर फैंस को अपने घर लौटने की खबर दी।राधिका के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में जारी लॉकडाउन में लोगों को अब छूट दी जा रही है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने घरेलू फ्लाइट्स को उड़ने की अनुमति दे दी है। ऐसे में घर से दूर कहीं और फंसे लोग वापस परिवार के बीच आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान भी अपनी मां से मिलने के लिए मुंबई से दिल्ली आईं थी। लेकिन उस दौरान उन्होंने खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर लिया था। 

हालांकि, अब वह अपने घर आ गई हैं। क्वारंटाइन खत्म होते ही वह सीधा अपनी मां से मिलने घर पहुंची। इस बात की जानकारी राधिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। राधिका मदान ने मां के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर कर फैंस को अपने घर लौटने की खबर दी।  उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ''14 दिन के वनवास के बाद। सेल्फ क्वारंटाइन समाप्त। मां।''

राधिका के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वह उन्हें कोरोना से सेफ रहने के लिए भी कह रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड में राधिका मदान ने साल 2018 में फिल्म 'पटाखा' से एंट्री की थी। फिल्म में राधिका की जबरदस्त एक्टिंग और उनके एकदम अलग किरदार को फैंस ने बेहद पसंद किया था। 

सोशल मीडिया पर राधिका अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। बॉलीवुड से पहले राधिका मदान ने टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से दर्शकों के बीच फेमस हो चुकी थीं। इसके बाद राधिका मदान 'झलक दिखला जा ' में भी नजर आईं थी।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल