लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: फैस के दिलों में छाई आलिया भट्ट, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'राजी'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2018 17:43 IST

आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म राजी लगातार बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और फिल्म रिलीज होने के हफ्ते भर के अंदर ही ये 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

Open in App

मुंबई, 28 मई : आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म राजी लगातार बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और फिल्म रिलीज होने के हफ्ते भर के अंदर ही ये 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। फिल्म को दर्शकों से जमकर प्यार मिल रहा है। फिल्म लगातार कमाई के आंकड़े बढ़ाती जा रही है। 

अब राजी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म साल 2018 की चौथी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनकर उभरी है। इतना ही नहीं, 'राजी' 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली आलिया भट्ट की तीसरी फिल्म बन गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की अब तक की कमाई पेश की है। तरण के मुताबिक, तीसरे वीकएंड तक फिल्म ने 102.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। रविवार को आईपीएल फाइनल मुकाबला होने के बाद भी फिल्म के खाते में 4.42 करोड़ रुपये आए। 'राजी' ने पहले हफ्ते 56.59 करोड़, दूसरे हफ्ते 35.04 करोड़ और तीसरे वीकएंड पर 10.87 करोड़ रुपये कमाए है। 

जिस हिसाब से फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।'राज़ी' को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है और इसमें विकी कौशल, रजत कपूर और जयदीप अहलावत अहम किरदारों में हैं। फिल्म में रजित कपूर, शिशिर शर्मा, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राज़दान सभी ने दर्शकों को बांधे रखा है 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनराजीआलिया भट्टविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार