लाइव न्यूज़ :

दर्शकों ने दूरदर्शन पर लगाया 'रामायण' के कई सीन काटने का आरोप, चैनल के CEO ने सामने आकर दिया ये जवाब

By अमित कुमार | Updated: April 19, 2020 08:42 IST

रामानंद सागर की 'रामायण' को लोगों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। लॉकडाउन के दौरान शो ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स ने आरोप लगाया कि 'रामायण' की कहानी के कई अहम हिस्सों को नहीं दिखाया गया। शनिवार यानी 18 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को लेकर फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है।

'रामायण' एक बार फिर लोगों के दिलों में घर कर चुका है। लॉकडाउन में लोग इस सीरियल का जमकर आनंद ले रहे हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत शो के आने के बाद से चैनल की टीआरपी में बड़ा उछाल माना जा सकता है। शनिवार यानी 18 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को लेकर फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है। दर्शकों का कहना है कि इस एपिसोड के कई सीन को काट दिया गया। 

यूजर्स ने आरोप लगाया कि 'रामायण' की कहानी के कई अहम हिस्सों को नहीं दिखाया गया। लोग लगातार कह रहे हैं कि रावण से युद्ध के दौरान अहिरावण, रावण-लक्ष्मण का सीन और हनुमान के पुत्र वाला सीन चैनल ने एडिट कर के हटा दिया है। लोगों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर को खुद सामने आकर इस मामले पर सफाई देनी पड़ी। 

शशि शेखर ने ट्वीट करते हुए बताया कि चैनल की ओर से किसी भी सीन को नहीं हटाया गया है। सीरियल में पहले से ही ये हिस्सा नहीं रखा गया था। मूल सीरियल में प्रसारित होने वाले सभी सीन्स को यहां दिखाया गया है। इससे पहले रिपीट टेलीकास्ट को लेकर भी दर्शकों की नाराजगी देखते हुए शशि शेखर ने आगे आकर जवाब दिया था। 

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल