लाइव न्यूज़ :

नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाने पर आर माधवन ने लगाई कांग्रेस पार्टी की क्लास, ट्विटर पर फैंन्स भी ले रहे हैं मजा

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2019 11:33 IST

आर. माधवन हाल ही में एमेजॉन पर आई वेब सीरिज ब्रीथ में दिखाई दिए थे। वहीं एक्टर अपनी अगली फिल्म Rocketry: The Nambi Effect से अपना डायरेक्शन डेब्यू भी करने जा रहे हैं।

Open in App

थ्री ईडियट, रहना है तेरे दिल में, 13बी जैसी सुपरहिट फिल्मों से हमारा दिल जीतने वाले आर माधवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। देश के किसी भी हालात में वो अपना ओपिनियन और अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे बीच जरूर रखते हैं। हाल ही में आर माधवन ने ट्विटर पर पीएम मोदी के खिलाफ बातें रकी है। एक्टर ने उन लोगों की क्लास लगाई है जो नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाते हैं। 

आर माधवन ने ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी की क्लास लगाई है। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल पेज पर नरेन्द्र मोदी और चाइनिज प्रेसिडेंट जिनपिंग का एक वीडियो ट्वीट किया था। इसी वीडियो को लेकर माधवन ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में मोदी के जेस्चर पर वीडियो बनाया गया है। माधवन ने पोस्ट करके लिखा, 'ये बहुत बुरी बात है, पॉलिटिशन्स के बीच जैसी भी राइवलरी हो, श्री मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और आप देश को चाइना के सामने नीचा दिखा रहे हैं ऐसा करके। आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।'

वहीं लोग ट्वीटर पर माधवन के इस ट्वीट का मजाक भी उड़ा रहे हैं और कुछ लोग उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे मनमोहन सिंह से जोड़ रहे हैं तो कुछ सोनिया गांधी से। 

 

 

 

 

बता दें माधवन हाल ही में एमेजॉन पर आई वेब सीरिज ब्रीथ में दिखाई दिए थे। वहीं एक्टर अपनी अगली फिल्म Rocketry: The Nambi Effect से अपना डायरेक्शन डेब्यू भी करने जा रहे हैं। इसरो के साइनटिस्ट की इस बायोपिक का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे हैं। 

टॅग्स :आर माधवननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?