लाइव न्यूज़ :

'जैसे भूत बंगले में हूं मैं', आर माधवन ने विमान में किया अकेले सफर, खाली प्लेन व एयरपोर्ट का शेयर किया वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: August 12, 2021 09:28 IST

विमान के अंदर की झलक दिखाते हुए आर माधवन खुद हैरान होते हैं। विमान में सफर करने वाले वह अकेले शख्स  थे। पहले वीडियो में उन्होंने फैंस को पूरी विमान का यात्रा कराया, जहां इकोनॉमी से लेकर बिजनेस क्लास तक की हर एक सीट खाली दिखी।

Open in App
ठळक मुद्देआर माधवन एक शूट के लिए दुबई की अपनी यात्रा पर थे, ये वीडियो उसी दौरान की हैमाधवन ने अपनी यह यात्रा 26 जुलाई को की थीअभिनेता के लिए यह यात्रा कभी ना भूलने वाला रहा

मौजूदा दौर में चल रही महामारी ने कई लोगों के लिए यात्रा प्रतिबंधित कर दी है। लोग यात्रा करने से कतराने लगे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण अभिनेता आर माधवन का हाल में किया गया हवाई यात्रा है। आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं जो किसी डरावने से कम नहीं हैं। वीडियो में विमान के अंदर की खाली सीटें आपको असहज कर सकती हैं।

आर माधवन एक शूट के लिए दुबई की अपनी यात्रा पर थे, ये वीडियो उसी दौरान की है। अभिनेता ने यह यात्रा 26 जुलाई को की थी। वीडियो पोस्ट करते हुए आर माधवन ने लिखा है, 26 जुलाई 2021। मनोरंजक लेकिन दुखद। प्रार्थना है कि यह जल्द से जल्द खत्म हो ताकि अपनों का साथ मिल सके। माधवन ने चार वीडियो शेयर किए हैं जिसमें विमान के अंदर और एयरपोर्ट की तस्वीर दिखाई है।

विमान के अंदर की झलक दिखाते हुए आर माधवन खुद हैरान होते हैं। विमान में सफर करने वाले वह अकेले शख्स  थे। पहले वीडियो में उन्होंने फैंस को पूरी विमान का यात्रा कराया, जहां इकोनॉमी से लेकर बिजनेस क्लास तक की हर एक सीट खाली दिखी। यही नहीं एयरपोर्ट पर भी वह अकेले यात्री थे। वहीं बिजनेस क्लास का आखिर में वीजियो साझा किया है जिसको देख वह फिर हैरान होते हैं।

माधवन वीडियो बनाते हुए कहते हैं- जरा बिजनेस क्लास लाउन्ज का साइलेंस देखिए, कोई नहीं और न ही कोई आवाज है, ऐसा लग रहा है जैसे भूत बंगले में हूं मैं। आर माधवन लिखा 'यह मेरी जिंदगी का सबसे अद्वितीय लम्हा होने जा रहा है। एक ही वक्त पर यह मनोरंजक, मजाकिया और दुखी करने वाला लम्हा है। 22 घंटे पहले साझा किए गए इस पोस्ट को 123,641 से अधिक लाइक्स और कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं। बता दें आर माधवन अमेरीकी पंडित की शूटिंग के लिए दुबई गए थे।

टॅग्स :आर माधवनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल