लाइव न्यूज़ :

आर माधवन ने पीएम नरेन्द्र मोदी को दिखाई फिल्म 'रॉकेट्री' की झलक, कहा- इन मुद्दों पर हुई चर्चा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2021 18:50 IST

माधवन ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नंबी नारायणन के साथ नजर आ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकुछ हफ्ते पहले मैं और नंबी नारायणन जी प्रधानमंत्री मोदी से मिले.ये फिल्म तमिल, तेलुगू, हिंदी और इंग्लिश में रिलीज होगी.नंबी नारायण इसरो के वैज्ञानिक थे जो तमिलनाडु के रहने वाले हैं.

मुबंई: अभिनेता आर माधवन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर की है. इसमें पीएम मोदी, आर माधवन और भारतीय वैज्ञानिक नाम्बी नारायणन नजर आ रहे हैं.

माधवन के अनुसार, इस दौरान पीएम मोदी को उनकी फिल्म 'रॉकेट्री- द नाम्बी इफेक्ट' के कुछ अंश दिखाए गए, जिससे वे बहुत प्रभावित हुए. आर माधवन की आने वाली फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इन दिनों खूब चर्चा में है. माधवन ने अपनी फिल्म रॉकेट्री का ट्रेलर भी जारी किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लिप दिखाते हुए उनकी और नांबी नारायणन की तस्वीरें साझा कीं. 

माधवन ने पीएम को दिखाई रॉकेट्री फिल्म की क्लिप

माधवन ने ट्विटर पर पर लिखा- कुछ हफ्ते पहले, मुझे और नांबी जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने का सौभाग्य मिला. हमने पीएम से हमारी आने वाली फिल्म रॉकेट्ररी : द नांबी इफेक्ट  के बारे में बात की और क्लिप दिखाई. हम उनकी प्रतिक्रिया और नांबी जी के साथ हुए गलत व्यवहार को लेकर पीएम की चिंता को देखकर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं. इस अवसर के लिए शुक्रिया सर. 

क्या है रॉकेट्री फिल्म की स्टोरी 

दरअसल रॉकेट्री फिल्म की स्टोरी भारत के महान रॉकेट साइंस वैज्ञानिक नांबी नारायणन की कहानी. कहानी में नांबी के बचपन से लेकर उनके जेल जाने और बेगुनाह से साबित होने तक के सफर को दिखाया गया है. नांबी रॉकेट साइंस के विद्वान थे और रूस की मदद से वे भारत को भी शोध और विज्ञान के क्षेत्र में संपन्न बनाना चाहते थे लेकिन उनपर पाकिस्तान को खुफिया जानकारी साझा करना का आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया फिर नांबी स्वामीनारायण ने एक लंबी लड़ाई लड़ी, जिसमें उनके साथ सिर्फ उनके परिवार वाले खड़े थे.

एख वक्त ऐसा भी आया जब नांबी सुसाइड करना चाहते थे लेकिन उनके परिवार ने उन्हें सहारा दिया और लड़ने की ताकत दी . उसके बाद नांबी ने मानहानी का मुकदमा भी दायर किया था. माधवन इस मूवी का निर्देशन किया है. वहीं फिल्म में सिमरन बग्गा, रजित कपूर, रवि राघवेंद्र, कार्तिक कुमार,रॉन डोनाची, जगन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं. सैम सीएस ने फिल्म के लिए संगीत दिया है. 

टॅग्स :आर माधवननरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिपमुंबईपाकिस्तानरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल