लाइव न्यूज़ :

कमल हासन की फिल्म 'मरुधनायगम' की शूटिंग में शामिल हुईं थीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, अभिनेता ने साझा की मुलाकात की तस्वीर

By भाषा | Updated: September 9, 2022 13:44 IST

कमल हासन ने शुक्रवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक ‍व्यक्ति किया और 1997 में यहां उनकी यात्रा के दौरान अपनी अधूरी फिल्म 'मरुधनायगम' के सेट पर महारानी की उपस्थिति को याद किया।

Open in App
ठळक मुद्देकमल हासन ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय संग मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है।अभिनेता ने कहा- 25 साल पहले हमारा निमंत्रण स्वीकार किया और मरुधनायगम के उद्घाटन में शामिल हो कर हमें अभिभूत कर दिया

चेन्नईः अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने शुक्रवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक ‍व्यक्ति किया और 1997 में यहां उनकी यात्रा के दौरान अपनी अधूरी फिल्म 'मरुधनायगम' के सेट पर महारानी की उपस्थिति को याद किया। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि दिवंगत महारानी को न केवल अंग्रेजों ने बल्कि दुनिया भर के लोगों ने प्यार किया है।

उन्होंने कहा, ''25 साल पहले उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार किया और मरुधनायगम के उद्घाटन में शामिल हो कर हमें अभिभूत कर दिया। संभवत: वह एकमात्र फिल्म थी, जिसकी शूटिंग का वह हिस्सा बनीं।'' हासन ने पांच साल पहले बकिंघम पैलेस में महारानी के साथ हुई अपनी मुलाकात को भी याद किया, जब वह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लंदन गए थे।

अभिनेता ने इस मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की। हासन ने शाही परिवार और ब्रिटेन के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल पैलेस में 96 साल की उम्र में निधन हो गया। 

टॅग्स :कमल हासनQueen Elizabeth II
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकमल हासन ने तमिलनाडु से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया

बॉलीवुड चुस्कीकमल हासन ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को लिखा पत्र, फिल्म 'ठग लाइफ' के कर्नाटक में रिलीज पर लगी रोक

बॉलीवुड चुस्कीकमल हासन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कन्नड़-तमिल भाषा विवाद को लेकर फंसे एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीKamal Haasan: राज्यसभा जाएंगे कमल हासन?, इस दल ने दिया टिकट, तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?