लाइव न्यूज़ :

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, डायरेक्टर रजत मुखर्जी के निधन से गम में डूबा बॉलीवुड, मनोज बाजपेयी ने दी श्रद्धांजलि

By अमित कुमार | Updated: July 19, 2020 10:58 IST

रजत मुखर्जी काफी समय से बीमार थे और उनके किडनी और फेफड़ों का इलाज चल रहा था। लेकिन शनिवार रात जयपुर के एक अस्पताल में वह जिंदगी से जंग हार गए।

Open in App
ठळक मुद्देप्यार तूने क्या किया और सड़क जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर रजत मुखर्जी लंबे समय से किडनी की परेशानी से गुजर रहे थे।रजत मुखर्जी की मौत की खबर के बाद से सेलेब्स से लेकर फैंस तक दुखी हैं।

ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड का माहौल गमगीन है। ऐसे में अब फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई है। रजत मुखर्जी की मौत की खबर के बाद से सेलेब्स से लेकर फैंस तक दुखी हैं। 

प्यार तूने क्या किया और सड़क जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर रजत मुखर्जी लंबे समय से किडनी की परेशानी से गुजर रहे थे। जयपुर एक अस्पताल में शनिवार को उनकी मौत हो गई। रजत का नाम उन डायरेक्टरों की लिस्ट में शामिल था, जिन्होंने अपने करियर के दौरान बेहद कम फिल्में बनाई लेकिन वो अलग जोनर की फिल्म बनाने के लिए हमेशा से जाने जाते रहे। 

मनोज बाजपेयी ने कहा- तुम्हें शांति मिले रजत

एक्टर मनोज बाजपेयी ने रजत के साथ फिल्म रोड में काम किया था। रजत की मौत पर मनोज बाजपेयी ने दुख प्रकट किया। ट्वीट करते हुए एक्टर ने लिखा, 'मेरे दोस्त और रोड फिल्म के निर्देशक, रजत मुखर्जी का आज तड़के जयपुर में बीमारी के साथ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया !!! तुम्हें शांति मिले रजत !! फिर भी विश्वास नहीं हो रहा कि हम अब कभी नहीं मिलेंगे और कभी अपने काम के बारे में चर्चा नहीं करेंगे। खुश रह जहां भी रह।'

टॅग्स :मनोज बाजपेईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल